सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरूवार को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में उत्तराखंड के पौड़ी जिले का लाल शहीद हो गया। 16 गढ़वाल राइफल के जवान स्वतंत्र सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही शहीद के परिवार में कोहराम मच गया। स्वतंत्र सिंह के परिवार में उनकी माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कीरनी सेक्टर एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा सीज फायर उल्लंघन में स्वतंत्र सिंह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके बलिदान की खबर मिलने के बाद से ही उनकी माता और पत्नी बेसुध हालत में है। वो एक महीने पहले छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद का पार्थिव शरीर के कल तक घर पहुँचने की संभावना है। फिलहाल सेना की और से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।