Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टिहरी न्यूज़ : तहसील दिवस में 76 शिकायतें पंजीकृत, जिलाधिकारी ने अधिकतर का मौके पर किया निस्तारण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टिहरी > टिहरी न्यूज़ : तहसील दिवस में 76 शिकायतें पंजीकृत, जिलाधिकारी ने अधिकतर का मौके पर किया निस्तारण
Uttarakhand Newsटिहरी

टिहरी न्यूज़ : तहसील दिवस में 76 शिकायतें पंजीकृत, जिलाधिकारी ने अधिकतर का मौके पर किया निस्तारण

December 6, 2022 9:25 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मंगलवार को सरदार सिंह रावत आदर्श रा.इ.का. टटौर नैनबाग में तहसील दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 76 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये।
तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत की समस्याओं/शिकायतों का क्षेत्र स्तर पर ही निराकरण हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित नैनबाग तहसील दिवस में 76 शिकायतें पंजीकृत की गई, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर समय सीमा निर्धारित कर गंभीरता के साथ शीघ्र निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें लोक निर्माण विभाग से संबंधित होने के कारण संबंधित अधिकारी को कार्यशैली में सुधार लाते हुए सभी दर्ज शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु लोगों को जनपद मुख्यालय न बुलाकर क्षेत्र में ही जाकर समस्याओं को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर लोनिवि, शिक्षा, जल संस्थान, स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायत राज विभाग, लघु सिंचाई, कृषि, आदि विभागों से संबंधित रही।

तहसील दिवस में ऐन्दी ग्राम पंचायत के खेल मैदान के सुरक्षा दीवार बनाने, एनएच 507 के निर्माण कार्यों का पूर्ण होने के बावजूद ठेकेदारों का भुगतान न होने, नैनबाग में कूड़ा डम्पिंग जोन हेतु जमीन उपलब्ध कराने, नैनबाग में बहुउद्देशीय हॉल निर्माण, ग्राम पंचायत मातली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा तथा गांव की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की शिकायत, ग्राम नेग्याणा के भद्री नामे तोक के क्षतिग्रस्त पुल को बनाने, नैनबाग सुमन क्यारी व खरसोन क्यारी के लिए कूड़ा वाहन एवं डम्पिंग जोन बनाने, ग्राम खैराड़ में सिंचाई नहर बनाये जाने, ग्राम बिरोड़ में सिंचाई नहर निर्माण का भुगतान न होने, सेन्दूल के खेल मैदान एवं प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा दीवार लगाने एवं शौचालय बनाने, कैम्पटी में अनियमित पेयजल वितरण, आदर्श रा.इ.का. टटौर नैनबाग में फर्नीचर/दरवाजे की मरम्मत करवाने, ग्राम सेन्दूल में मोबाइल टावर लगाने, प्रा.स्वा.केन्द्र नैनबाग में फेमिली प्लानिंग कैम्प लगाने तथा अतिरिक्त प्रा.स्वा केन्द्र के उच्चीकरण मांग की गई।

इसके साथ ही विरो नागथात मोटर मार्ग निर्माण से पाईप लाईन व तोकों में जाने वाले रास्तों के क्षतिग्रस्त होने, ग्राम पंचायत नैनबाग के अन्तर्गत विडुआ तोक में लघु सिंचाई विभाग की 4 इंच सिंचित पाईप लाईन आपदा से क्षतिग्रस्त होने तथा विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न किये जाने, नैनबाग क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु क्षेत्र की जनता द्वारा भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने, ग्राम पंचायत खैराड़ा के अन्तर्गत बद्रीगाड वनचौरा मोटर मार्ग से ग्राम खैराडा तक सीसी खण्डिजा निर्माण, मसोन काण्डी मोटर मार्ग से ग्राम जयद्वार के खेल मैदान तक सी.सी. खड़ीजा मार्ग निर्माण, मसोन- काण्डी-द्वारगढ़ मोटर मार्ग निर्माण से गांव की तीन पेयजल लाईनों का क्षतिग्रस्त होने तथा गांवों की लिंक रोड बन्द होने, नैनबाग-ऐन्दी मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त स्थान के पुर्ननिर्माण, श्री भद्रराज मन्दिर व त्याड़ा फल पट्टी को कान्डी पम्पिंग योजना से जोड़ने, राष्ट्रीय राजमार्ग 123-527 बडकोट उत्तरकाशी के अन्तर्गत स्थान नैनबाग में दिवाल निर्माण का भुगतान न होने आदि अन्य मांगे/शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों/मांगों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समयार्न्तगत निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश सहित अन्य जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सतपाल जी महाराज का एक्शन, खराब गुणवत्ता वाली सड़क को उखाड़ा, हरकत में आये राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी
Next Article रुद्रप्रयाग : जिले में 12 दिसम्बर से शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान, जानिए तिथि और जगह
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate