Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ग्राउंड जीरो पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, मक्कुमठ पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > ग्राउंड जीरो पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, मक्कुमठ पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण
Uttarakhand News

ग्राउंड जीरो पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, मक्कुमठ पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण

August 5, 2025 7:42 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम मक्कुमठ स्थित राजकीय राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मक्कुमठ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने की।

ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत गाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए।

विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण

शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन, डेयरी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मत्स्य विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का आयुष्मान आरोग्य शिविर, समाज कल्याण, कृषि, जिला उद्योग केंद्र, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से प्रदर्शित सामग्री एवं योजनाओं की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी तथा उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की जन समस्याओं एवं शिकायत को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उथिंड निवासी मत्स्य पालक सुनील सिंह रावत ने उनके मत्स्य तालाब को वृहद स्तर पर विकसित करने की मांग की जिससे वे उन्हें लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकें।

सिलगोट की सुनीता देवी ने नवनिर्मित मार्ग डुंगर सेमला में एक किमी अतिरिक्त मोटर मार्ग गांव तक बनाने तक मांग की। पेलिंग गांव की रामदेई देवी ने राजस्व अभिलेखों में नाम गलत दर्ज होने संबंधी शिकायत दर्ज की। पाव जगपुड़ा के वन पंचायत द्वारा वन क्षेत्र में अतिक्रमण किए जाने की समस्या से अवगत कराया।

इसके साथ ही जनता दरबार में उपस्थित अन्य ग्रामीणों द्वारा सड़क मार्गों पर गड्ढे होना, प्राकृतिक आपदा के तहत स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना, पेयजल आपूर्ति तथा हर घर जल योजना के अंतर्गत कुछ परिवारों को लाभ न मिलना, मानव वन्य जीव संघर्ष में घायल होने पर मुआवजा, अतिवृष्टि के कारण पशुहानि होना, मत्स्य पालन हेतु तालाब निर्माण करवाने, किसान सम्मन निधि के अंतर्गत पेंशन, गौशाला निर्माण, स्वरोजगार हेतु होमस्टे, शिक्षा, स्वास्थ, आवास आदि सहित कुल 75 समस्याओं को रखा गया।

जिनमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर के दौरान जितनी भी जन समस्याएं आई है उनका त्वरित गति से निराकरण किया जाए तथा संबंधित व्यक्ति को भी कृत कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने जनता को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

जिलाधिकारी ने नशे के विरुद्ध सभी लोगों को दिलाई शपथ

जिलाधिकारी द्वारा शिविर में उपस्थित सभी लोगों तथा अधिकारियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए घातक है, अतः हमें स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए जागरूक करना चाहिए। शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने नशा न करने एवं नशे के विरोध में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मक्कू ग्राम में स्थापित होमस्टे एवं पॉलीहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, भारी नुकसान, कई लोगों के लापता होने की आशंका
Next Article आज 18 बालिकाएं बनी नंदा सुनंदा; 6.17 लाख के चेक वितरित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate