Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बागेश्वर > जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

August 23, 2022 8:52 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
बागेश्वर : जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को हर सुविधा मिले तथा किसी मरीज को बाहर से दवाइयां खरीदने व रक्त परीक्षण के लिए मजबूर न करें। उन्होंने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों से मर्यादित व्यवहार करने को कहा। चिकित्सालय में पर्याप्त पानी व बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में चिकित्सकों के कक्षों व चिकित्सालय परिसर के निरीक्षण के दौरान कहा कि चिकित्सालय में मरीजों को हरसंभव सुविधा मिले साथ ही परिसर व शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुचारू हो। उन्होंने सीएमएस से चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की जानकारी ली।
इसके बाद जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाय। किसी भी कीमत में मरीज को बाहर की दवाइयां न लिखी जाय तथा मरीज को रक्त परीक्षण के लिए बाहर न भेजा जाय। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सालय में लैब में जांचें की जा रही है।
उन्होंने चिकित्सालय स्थित इंजेक्शन रूम व इमरजेंसी रूम का निरीक्षण किया कहा कि इमरजेंसी में प्रयोग आने वाली दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाय व वहां पर डयूटी हर वक्त चाक चौबंद रहे तथा मरीज व तीमारदारों से सभ्यता से पेश आने को कहा। इसके बाद उन्होंने आपरेशन थियेटर, एक्सरे रूम, अल्टासाउंड रूम, लेबर रूम, एनबीएसयू यूनिट, प्री पोस्ट नेटल वार्ड, आईसीयू वार्ड, बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया, इसके बाद वे कोविड वार्ड, टामा सेंटर व रक्त कोष में पहुंची तथा वहां की सुविधाओं उपलब्धता की जानकारी ली।
उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करके मरीजों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड को कवर करने के निर्देश दिए ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। भ्रमण के दौरान उन्होंने आयुष्मान डेस्क का निरीक्षण किया तथा वहां की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की सुविधा का जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाय तथा जिन लोगों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए हैं उनके कार्ड बनाने की सुनिश्चितता की जाय।
कहा कि चिकित्सालय में आवारा जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करते हुए पीआरडी जवानों की तैनाती करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मरीज के साथ लापरवाही व दवा खरीदने तथा रक्त परीक्षण बाहर से कराना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सालय परिसर में स्थित डायलिसिस सेंटर समेत आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया तथा जानकारी प्राप्त करके उचित निर्देश दियें। निरीक्षण के बाद उन्होंने चिकित्सकों के साथ वार्ता की तथा चिकित्सालय में उपलब्ध सेवाओं, दवाइयों की जानकारी ली कहा कि किसी प्रकार की समस्या व कमी होने पर जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सालय को पूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी
चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की
Next Article अडाणी का होगा एनडीटीवी, 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य
Uttarakhand News
December 19, 2025
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’
Uttarakhand News
December 19, 2025
भालू के हमले में महिला हुई घायल
रुद्रप्रयाग
December 18, 2025
ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
December 15, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Uttarakhand News

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

December 15, 2025
Uttarakhand News

जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू

December 14, 2025
Uttarakhand News

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

December 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

December 13, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

December 6, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate