Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय
Uttarakhand News

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय

February 7, 2023 8:02 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी रीना जोशी ने सभी उप जिलाधिकारियों, ग्रामीण निकायों एवं नगर निकायों के अधिकारियों के साथ जनपद के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर पूरे जनपद का एक सिस्टम विकसित किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद की 24 कस्बाई मार्केटों में जिला पंचायत द्वारा स्वच्छक तैनात किये जायेगें तथा रुटप्लान के अनुसार कूड़ा वाहनों के माध्यम से इन 24 कस्बाई मार्केट क्षेत्रों से कूड़ा कलेक्शन कार्य किया जाएगा और इस एकत्रित कूड़े को नजदीकी नगर निकाय के डंपिंग जोन में डम्प किया जाएगा, जिसका निस्तारण नगर निकायों द्वारा जनपद से बाहर किया जाएगा।

कूड़ा एकत्रीकरण कार्यों हेतु जिला पंचायत द्वारा कस्बाई मार्केट के व्यापारियों से यूजर चार्ज भी लिया जाएगा। जनपद के कस्बाई क्षेत्रों के साथ ही ग्राम पंचायतों का कूड़ा भी जिला पंचायत द्वारा ही कूड़ा वाहनों के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा, जिसके लिए ग्राम पंचायतों के कूड़े को ग्राम प्रधानों द्वारा कस्बाई मार्केट रूटों के चयनित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों एवं कस्बाई मार्केट में डस्टबिन स्थापित करने का कार्य ग्राम पंचायतों एवं खंड विकास कार्यालयों द्वारा किया जाएगा।

बता दें कि जनपद में नगर निकायों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत एवं ब्लॉकों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अपनी अलग-अलग व्यवस्थाएं/सिस्टम हैं। जिलाधिकारी ने जनपद की नगर निकायों एवं ग्रामीण निकायों की व्यवस्थाओं का आपस में सामजंस्य बैठाते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर पूरे जनपद का एक समन्वित सिस्टम विकसित किया है। जिसके अनुसार जिला पंचायत जनपद के कस्बाई क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायतों के कूड़े का कलेक्शन कूड़ा वाहनों के माध्यम से करने के बाद नजदीकी नगर निकायों के डंपिंग जोन में पहुंचायेगी, जहां से नगर निकाय कूड़े का निस्तारण जनपद से बाहर करेंगी।

इस दौरान जूनियर इंजीनियर जिला पंचायत निर्मल उप्रेती ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा पूरे जनपद की 24 कस्बाई मार्केट के कूड़ा कलेक्शन के लिए 3 रूट तैयार किए गए हैं। इन रूटों पर सप्ताह में एक दिन वाहनों द्वारा कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूट नंबर 1 में कूड़ा वाहन झूलाघाट- गौड़ीहाट-वड्डा-कासनी- भटकटिया-जाजरदेवल रूट पर कूड़ा उठाएगा तथा नगरपालिका पिथौरागढ़ के डंपिंग जोन में डंप करेगा।

जबकि रूट नंबर 2 में कूड़ा वाहन मुवानी- थल-चौकोड़ी-राईआगर-गणाईगंगोली रूट पर कूड़ा उठाएगा तथा डीडीहाट डंपिंग जोन में डम्प करेगा। रूट नंबर 3 में कूड़ा वाहन मुनस्यारी-मदकोट-बंगापानी- बरम रूट पर कूड़ा उठाएगा तथा धारचूला डंपिंग जोन में डम्प करेगा। वहीं कालिका-बलुवाकोट-ओगला-
अस्कोट रूट पर कूड़ा उठाएगा तथा धारचूला डंपिंग जोन में डम्प करेगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकायों में स्थित बारातघर, मॉल, धार्मिक स्थान व अन्य बड़े संस्थानों द्वारा कूड़े का निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा है इसकी भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में 12 फरवरी से पहले जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से ग्रामों की स्वच्छता के संबंध में शपथ पत्र प्राप्त कर लिए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी फिंचराम चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे जबकि अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया इन योजनाओं का लोकार्पण, की बड़ी घोषणा
Next Article मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पर्यटन विभाग संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate