सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर आंगनबाङी बहनों को तोहफा दिया है। उन्होंने आंगनबाङी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को 1-1 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। कहा कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए। इस धनराशि के हस्तान्तरण होने से कहीं ना कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता जो विभाग की रीढ़ हैं उन्हें अपनी जरूरत पूरा करने में लाभ मिलेगा और उनकी दीपावली प्रकाशमय होगी।