Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में दो वर्ष की सेवाएं देने के बाद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब सिडकुल के एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई के पद पर अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने श्री केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने से पहले जनपद की कमान संभाली थी। पिछले दो वर्षों में उनके नेतृत्व में जनपद को नई दिशा और विकास कार्यों को रफ्तार मिली।

जनपद में उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। खास तौर पर श्री केदारनाथ धाम यात्रा मैनेजमेंट में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना पूरे प्रदेश में हुई। वहीं जनपद में नए उद्योगों की स्थापना से लेकर राजस्व में वृद्धि भी हुई है। जनता और विकास से जुड़े मुद्दों पर उनकी कार्यशैली का प्रभाव भी लंबे समय तक रुद्रप्रयाग की जनता पर रहेगा यही कारण है कि जनपद से उनके तबादले की सूचना सुनते ही जनपदभर और सोशल मीडिया पर लोग दुःख और रोष जाहिर कर रहे हैं।

50 दिनों में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में करीब 300 करोङ का कारोबार

श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है।

बाबा के कपाट खुले 50 दिनों का समय पूर्ण हो चुका है अब तक करीब 12 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इसी अवधि में घोड़े- खच्चर, हेली, डंडी- कंडी सहित होटल एवं रेस्तरां व्यापारियों ने करीब तीन अरब का कारोबार कर लिया है। स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर टैक्सी संचालन या अन्य किसी भी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़ती यात्रा का पूरा लाभ मिल रहा है।

वहीं बढ़ती यात्रा के लिहाज से शासन प्रशासन भी अपनी व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त कर रहा है। इस वर्ष अब तक की यात्रा के दौरान घोड़े- खच्चरों से लगभग 67 करोड़, हेली सेवाओं से करीब 60 करोड़, टैक्सी संचालन से लगभग 12 करोड़ और होटल- रेस्तरां एवं टेंट संचालकों ने करीब 150 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं पिछले वर्ष 2024 की यात्रा के दौरान करीब 15 लाख जबकि 2023 के दौरान 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए थे।

पीआरडी जवानों को मिली आधुनिक सुविधाएं, सेहत और खुराक का भी रखा जा रहा विशेष ध्यान

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में दिन- रात खुद को झोंक कर रखने वाले कार्मिकों की हर सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खास तौर पर आर्थिक रूप से कम सक्षम स्थानीय लोग जो अमूमन पीआरडी के माध्यम से यात्रा मैनेजमेंट में अपना सहयोग देते हैं उन्हें हर सुविधा के साथ अच्छी खुराक उपलब्ध हो इसके लिए डीएम गहरवार के कार्यकाल में प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं शुरू की। जवानों को लिबर्टी कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैकिंग जूते, मौजे, मफलर, टोपी और रेन कोट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं सोने के लिए नए गद्दे, रजाई और कंबल भी दिए गए हैं।

खुराक का विशेष ध्यान रखते हुए, हर 15 दिनों में सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भेजी गई मांग के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला राशन भी प्रशासन की ओर से ही दिया जा रहा है। उधर सेक्टर में तैनात सभी जवानों का 20 लाख रुपए का बीमा भी प्रशासन की ओर से कराया गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू के लिए अच्छे स्ट्रेचर, नाइट विजन के लिए एलईडी एवं फोकस लाइट से लेकर उच्च गुणवत्ता वाली रस्सी, स्टिक एवं फर्स्ट एड किट जवानों को उपलब्ध कराई गई है। हर प्राथमिक सुविधा प्रशासन की ओर से उपलब्ध होने से एक ओर इन जवानों की जेब का भार कम हुआ है, वहीं दूसरी ओर विपरीत परिस्थित में अपनी ड्यूटी करने में भी इन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही।

25 नई पार्किंग स्थापित कर ट्रैफिक कंट्रोल में मिली बड़ी सहायता

जनपद और श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के विजन से करीब 25 छोटी- बड़ी पार्किंग विकसित की गई। इसमें यात्रा मार्ग में प्रमुख तौर पर गिवाणी गांव, मैखंडा, अगस्त्यमुनि, फाटा सहित अन्य स्थानों पर बड़ी पार्किंग विकसित हुई हैं। वहीं जनपद मुख्यालय में नए बस अड्डे, कलेक्ट्रेट परिसर, बेला सहित अन्य स्थानों पर नई पार्किंग विकसित की गई हैं। इससे शहर और यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ी राहत मिली। वहीं सोनप्रयाग और सीतापुर स्थित बड़ी पार्किंग में रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए विशेष सॉफ्टवेयर भी विकसित किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विदाई दी
चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आयुर्वेद विभाग ने गंगा आरती के साथ त्रिवेणी घाट पर आयोजित किया योग शिविर, किया योगाभ्यास
Next Article गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
Uttarakhand News
February 20, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Uttarakhand News
February 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल

February 8, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate