Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: डीएम ने निर्माणदाई संस्थाओं को दिए तेजी के साथ निर्माण कार्यों में जुट जाने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > नैनीताल > डीएम ने निर्माणदाई संस्थाओं को दिए तेजी के साथ निर्माण कार्यों में जुट जाने के निर्देश
Uttarakhand Newsनैनीताल

डीएम ने निर्माणदाई संस्थाओं को दिए तेजी के साथ निर्माण कार्यों में जुट जाने के निर्देश

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

नैनीताल : जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जीजीआइसी कालादूँगी रोड़ हल्द्वानी, रामपुर रोड में ब्रिडकुल द्वारा चौड़ीकरण किए जा रहे मार्गों, बरेली रोड में मंडी से तीनपानी तक लोनिवि द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण, टीपी नगर के व्यापारियों से उनकी समस्याओं पर वार्ता के साथ ही ठण्डी सड़क में नहर कवरिंग एवम सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि अब मानसून सीजन समाप्त हो गया है लिहाजा सभी निर्माणदाई संस्थाओं को तेजी के साथ निर्माण कार्यों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर मॉनिटरिंग करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है।

जीजीआईसी कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त स्थल पर जिला पुस्तकालय, GGIC भवन के जीर्णोधार, पार्किंग निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का प्लान एवं डीपीआर बनाए जाने हेतु पीडब्ल्यूडी हल्द्वानी को निर्देश दिए ।

साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को निर्देश दिए कि समस्त बालिका विद्यालयों में कक्षा 09 से 12 वी की बालिकाओं को पर्सनल हाइजीन, स्वास्थ्य, पोषण आहार आदि विषयों की समय समय पर काउंसिलिंग व जानकारी हेतु एक शिक्षिका को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रायः देखा गया है कि बालिकाओं को एनीमिया रहता है जिसका दुष्प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है व समय के साथ कई बीमारियों का शिकार ही जाती है। इस कुचक्र से बचने के लिए बालिकाओं की नियमित काउंसलिंग जरूरी है जिससे वे समय से अपने संतुलित आहार के प्रति सजग रहे व उनकी बेहतर बौद्विक क्षमता का विकास हो सके।

जिलाधिकारी ने रामपुर रोड में ब्रिडकुल द्वारा चौड़ीकरण किए जा रहे मार्गों के निरीक्षण के दौरान उन्हें मशीनरी व मैन पावर बढ़ाकर कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक कार्य शुरू नहीं हो जाता जनता को होने वाली असुविधा को न्यून करने हेतु ब्रिडकुल के अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत अस्थाई रूप से गड्ढ़े भरे।

निर्माण अवधि में लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है अस्थाई तौर ओर गड्ढ़े को भरकर जनता की असुविधाओं को न्यूनतम किया जा सकता है। ब्रिडकुल के अधिकारियों ने बताया कि 15 अक्टूबर से अमरदीप के सामने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यातायात नगर परियोजना के कार्यालय में टीपी नगर के कारोबारियों से टीपी नगर की समस्याओं पर वार्ता की। उनकी समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि पार्किंग हेतु खाली प्लॉटों पर वैधानिक स्थिति पर विचार करते हुए पार्किंग प्रस्ताव पर कार्यवाही की जाए।

इसके साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने हेतु सम्बन्धित फर्म के उच्च अधिकारियों से यथा शीघ्र वार्ता कर समाधान किया जाए। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को टीपी नगर में संचालित अवैध गतिविधियों की शिकायत पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीपी नगर के आय स्त्रोत बढ़ाने व टीपी नगर को सुव्यवस्थित करने हेतु चर्चा की गई।

मंडी से तीन पानी तक 02 किमी सड़क की फोरलेनिंग का स्थल निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग को 15 दिन के भीतर दूसरे चरण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही अवशेष पेड़ों का कटान कार्य एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया ।

हल्द्वानी की 1.2 किमी ठंडी सड़क में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को नहर कवरिंग का काम तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सौंदर्यीकरण हेतु लैंडस्केप डिज़ाइनर से वार्ता कर सौंदर्यीकरण का डिज़ाइन तैयार करने को कहा। कहा कि एक थीम पर सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाए जिससे यहाँ आने वाले राहगीर पार्क की सुंदरता का आनंद लेते हुए सुकून के पल व्यतीत कर आनंद की अनुभूति ले सके। उक्त सड़क को स्थानीय निवासियों हेतु मॉर्निंग इवनिंग वॉक के स्थल के रूप में भी विकसित करने पर विचार करने हेतु निर्देशित किया ।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य अधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article एशियाई गेम्स : भारत ने हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराया, जीता स्वर्ण पदक…
Next Article आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए कड़े निर्देश, त्यौहारों से पहले चलेगा विशेष अभियान…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate