Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: पहाड़ी शैली में तैयार जिले का पहला हार्टी टूरिज्म भवन का डीएम मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > पहाड़ी शैली में तैयार जिले का पहला हार्टी टूरिज्म भवन का डीएम मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटन
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

पहाड़ी शैली में तैयार जिले का पहला हार्टी टूरिज्म भवन का डीएम मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटन

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : जनपद में पर्यटन एवं उद्यानीकरण की गतिविधियों को बढ़ावा देने में पहाड़ी शैली के होम स्टे एवं व्यंजन खासी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में उद्यान विभाग ने जिले में ऊखीमठ ब्लाॅक के संसारी गांव में पहाड़ी शैली में तैयार जनपद का पहला हार्टी टूरिज्म भवन (जैबरी बासा) तैयार किया है। गुरुवार को विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने टूरिज्म भवन एवं इसकी कैंटीन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने कहा कि उद्यान विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए टूरिज्म भवन जैबरी बासा एक सराहनीय पहल है। ऐसे पर्यटक स्थल एवं भ्रमण केंद्र तैयार होने से कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। कहा कि अन्य विभागों को भी अपनी भूमि पर इस तरह की योजनाएं शुरू करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में पर्यटन की गतिविधियों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा पारम्परिक पहाड़ी शैली में तैयार होम स्टे जैबरी बासा इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यहां पर एनआरएलएम के तहत गठित बद्री केदार स्वयं सहायता समूह ही इसका संचालन करेंगे, जिसका सीधा लाभ स्थानीय महिलाओं को होगा।

होम स्टे में पहाड़ी व्यंजन मुख्य मेन्यू में शामिल होगा। इसके अलावा अन्य भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमालय की श्रृंखला के साथ ही प्रकृति के विहंगम दृश्य चोपता एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैयार जैबरी बासा की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। जिलाधिकारी ने पर्यटकों से अधिक से अधिक मात्रा में यहां आकर रुकने की अपील की है।

जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चैधरी ने अवगत कराया है कि ऊखीमठ में वर्ष 1963 में राजकीय आदर्श उद्यान नर्सरी स्थापित की गई थी, जो लगभग दो हेक्टेयर भू-भाग में फैली है। स्थापना काल के बाद से ही उद्यान विभाग यहां ग्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों की नर्सरी तैयार करता आ रहा है। यह पौध सचल केंद्र की मांग के अनुरूप किसानों को वितरित की जाती है ताकि अधिक से अधिक किसान बागवानी से जोड़े जा सकें। उद्यान केंद्र एक रमणीक स्थल होने के साथ ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है।

क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2020 में इस नर्सरी को हार्टी टूरिज्म भवन (औद्यानिकी पर्यटन केंद्र) के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। जनवरी, 2021 में राजकीय आदर्श उद्यान केंद्र के लिए जिला योजना से 1 करोड़ 39 लाख 86 हजार रुपए में तैयार किए गए हार्टी टूरिज्म भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चैधरी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेश पाल सिंह, सूचना अधिकारी रती लाल शाह, खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद मैठाणी, शकुंतला जगवाण, देवप्रकाश सेमवाल, बद्री केदार स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष संगीता नेगी व सपना तिवारी सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, महंगाई से मिलेगी राहत
Next Article मौसम विभाग ने उत्तराखंड के इन तीन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate