दुनिया की सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक डोईवाला, रानीपोखरी क्षेत्र के भोगपुर की रतनदेई अब हमारे बीच नहीं रही। उनका बीती रात देहांत हो गया। रतनदेई 115 साल की थी। वो पूरी दुनिया में इसलिए मशहूर हो गई थी कि 115 साल की उम्र में भी वह खेल खलियानों में काम करती, बिना लाठी के सहारे चलती और बिना चश्मे के सुईं पर धागा डाल देती थी।
हर कोई उनकी उम्र और सेहत को देखकर भी हैरान रहता था। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चाएं होती थी। ज्यादातर लोग उनके बारे में नहीं जानते, लेकिन बता देते हैं कि सांगधरवाला ग्राम पंचायत की रतनदेई(115 वर्ष) जिनका कि अब निधन हो गया उनका 84 साल का बेटा और 82 साल की बहु है और चार पीढ़ियों को मिलाकर उनके परिवार में लगभग 20 सदस्य रहते हैं।
आज उनके निधन की दुखद खबर आई है तो मन को बहुत दुःख हुआ, सोशल मीडिया पर खबर पड़ी लोग दादी के देहांत पर दुःख व्यक्त कर रहे थे। बाद में पता किया तो खबर की पुष्टि हुई, क्षेत्र के लोगों ने दादी के स्वर्गवास होने पर दुःख व्यक्त किया है। बता दें कि दादी पूरी दुनिया के लिए एक पहेली थी, 115 साल की उम्र में आँखों से पूरी तरह देख पाती थी, वो ठीक ढंग से सुन भी लेती थी। उनकी याददाश्त भी कमाल की थी। वह घर आये लोगों से बातें करने के साथ ही अंग्रेजों की क्रूरता की कहानियां भी खूब सुनाती थी।