Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण
Uttarakhand News

शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत
तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

उत्तरकाशी: प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फ़ीडबैक लिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय गंगोत्री का औचक निरीक्षण कर मेडिकल स्टाफ से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जरूरी चिकित्सकीय उपकरण व जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने हर्षिल में मरीजों, तीमारदारों व तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद चारों धामों में तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

डॉ रावत ने अपने दौरे के दौरान हर्षिल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय इंटर कालेज का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोंनो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मिलकर कर उनके पठन-पाठन की जानकारी ली और शिक्षकों को विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने व छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही डॉ रावत ने भटवाड़ी विकासखंड के बार्सू गाँव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुना। इसके उपरांत उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिये। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने क्षेत्र में एक वेलनेस सेंटर खोलने पर सहमति भी व्यक्त की।

भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी जगमोहन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन और मंदिर में पूजा-अर्चना
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपनी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों से भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। डॉ रावत ने तीर्थयात्रियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने हेतु तीर्थपुरोहितों से प्राप्त सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article ऑवर रेटिंग के संबंध में शराब की दुकानों पर छापेमारी की बड़ी कार्यवाही…
Next Article गायक इन्दर आर्य का नया गीत ‘कुर्ती तेरी लाल’ रिलीज, आशीष चमोली और स्वेता माहरा किया है अभिनय
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate