Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: संस्कृति के विकास में सहायक होते हैं मेले- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बागेश्वर > संस्कृति के विकास में सहायक होते हैं मेले- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत
Uttarakhand Newsबागेश्वर

संस्कृति के विकास में सहायक होते हैं मेले- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

January 13, 2025 5:57 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत ने दीप प्रज्जवलित व रिवन काटकर उत्तरायणी मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले संस्कृति के संवाहक होते है। संस्कृति के विकास में मेलों का काफी महत्व है तथा मेले संस्कृति के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेला ऐतिहासिक,धार्मिक व व्यापार के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आयुक्त समेत सभी मेलार्थियों का स्वागत करते हुए मेलार्थियों से मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील की।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नुमाईश खेत में आयोजित उत्तरायणी मेले का दीप प्रज्वलन के साथ ही फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने नुमाइश में लगे स्टालों का निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की। मेलार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ की भूमि में लगने वाला उत्तरायणी मेले का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के साथ ही व्यापारिक महत्व भी है।

उन्होंने उत्तरायणी का दिन कुली बेगार प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाले बीडी पांडे को याद करने वाला भी बताया। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके उन्मूलन के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है,सामाजिक जागरूकता से ही नशे को दूर किया जा सकता है।

मेले के पुराने स्वरूप को बरकरार रखने के लिए मंडलायुक्त ने जनपदवासियों के साथ ही प्रशासन को बधाई दी। इस दौरान स्थानीय लोगों की फरमाईश पर मंडलायुक्त ने ‘‘झन दीया बौज्यू छाना बिलौरी,लागला बिलौरी का घामा’’ कुमाऊनी गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मेला संरक्षक/जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेलार्थियों से मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। सात दिन तक चलने वाले मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहरी क्षेत्र से कलाकारों को बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि मेलार्थियों व व्यापारियों की सुरक्षा व सेवा के लिए पुलिस बल हमेशा तत्पर है।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी। साथ ही ताइक्वांडो व अन्य खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाडियों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूता के लिए कुंदन प्रसाद व जागर गायिका कमला देवी को कुमाऊं कमिश्नर ने सम्मानित किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी मोनिका, नगर पालिका ईओ मोहम्मद यामीन, हयात सिंह परिहार, भुवन कांडपाल, रघुवीर दफौटी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव जोशी व जयंत भाकुनी द्वारा किया गया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article घेंजा का त्योहार: एक सांस्कृतिक धरोहर
Next Article पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ हुआ उत्तरायणी मेले का आगाज…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate