Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: स्वरोजगार के रूप में मछली पालन को अपनाएं उत्तराखंड का किसान: जगदीश भट्ट
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > स्वरोजगार के रूप में मछली पालन को अपनाएं उत्तराखंड का किसान: जगदीश भट्ट
Uttarakhand News

स्वरोजगार के रूप में मछली पालन को अपनाएं उत्तराखंड का किसान: जगदीश भट्ट

December 12, 2021 3:17 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : 12 दिसंबर 2021- उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के द्वारा “मछली पालन एवं स्वरोजगार साधन “ के मुद्दों पर एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्टी का मुख्य उद्देश उत्तराखंड के किसानों को मछली पालन से स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना एवं जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सीडीएस स्वर्गीय बिपिन रावत जी व उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए किया गया एवं समिति के सभी सदस्यों और प्रतिभागियों ने 2 मिनट का मौन रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के महासचिव जगदीश भट्ट ने कहा ’उत्तराखंड में मछली पालन स्वरोजगार और आय का उच्चतम साधन रहा है लेकिन पहले कुछ गिने-चुने किसान ही मछली पालन किया करते थे। अब नई तकनीक के माध्यम से मछली पालन आसान हो गया है और अब नदी, तालाब, झील एवं बड़े बड़े जलाशयों के अलावा हम बायोफ्लॉक तकनीक से अपने घर, आंगन या छत पर भी मछली पालन कर सकते हैं।

इस बायोफ्लॉक तकनीक से हम कई ऐसे प्रजाति के मछलियों को भी पाल सकते हैं जो हमारे उत्तराखंड के वातावरण से भिन्न हो। मुख्य रूप से देखा जाए तो हम उत्तराखंड के अंदर कुछ निम्न प्रकार के मछलियों का पालन करते हैं जिसमें मिरर कॉर्प, सिल्वर कॉर्प, ग्लास कॉर्प, कतला, रोहू ,नैनी, अमूर कॉर्प, ब्राउन ट्राउट एवं महासीर शामिल है।

उत्तराखंड के मूल प्रजाति ट्राउट मछली एवं महाशीर मछली दुनिया भर में प्रसिद्ध है और इसकी कीमत भी अच्छी मिल जाती है। जो भी इच्छुक किसान मछली पालन करना चाहते हैं उनके लिए उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति हर तरह से मदद करेगी एवं उन्हें जो भी प्रादेशिक प्रजाति की मछलियों के बीज/ जिरा चाहिए वह सब अपने नेटवर्क के माध्यम से किसानों तक पहुंचाएगी।

किसान चाहे तो कुछ नई तकनीको को अपनाकर हमारे प्रदेश में जितने भी बड़े-बड़े जलाशय हैं उन सब में भी मछली पालन कर सकते हैं। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति इच्छुक किसानों को हर स्तर की ट्रेनिंग कराने के लिए तत्पर है एवं जो भी किसान चाहे उन्हें आंध्र प्रदेश, केरला, गोवा एवं महाराष्ट्र के बड़े-बड़े मछली पालक के द्वारा ट्रेनिंग भी कर सकता है।

हमार उत्तराखंड मछली पालन के क्षेत्र में एक विशाल और व्यापक स्वरोजगार का साधन बन सकता है। हम देख सकते हैं कि हमारे यहां नदियों में भागीरथी, रामगंगा, अलकनंदा, कोसी, यमुना, गंगा एवं सरयू नदी है जिसके इर्द-गिर्द हम मछली पालन से स्वरोजगार पैदा कर सकते हैं। साथ ही साथ हमारे यहां जितने भी ताल-तलैया है वहां भी कुछ मूलभूत व्यवस्था में परिवर्तन कर मछली पालन किया जा सकता है। इसके अलावा बायोफ्लॉक तकनीक के साथ किसान अपने खेत- खलियानओं और अपने घर के असपास के जगहो पर सेड लगाकर मछली पालन कर सकते है।

मछली के डिमांड की बात करें तो हम देख सकते है कि अपने प्रदेश में जितनी खपत मछलियों की रोजाना हो रही है उसकी आपूर्ति हमारे किसान भाई नहीं कर पाते हैं, वही हमें आंध्र प्रदेश, केरला, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं अन्य कई जगहों से मछलियों का आयात करना पड़ता है। अगर हम अपने प्रदेश में मछली का पर्याप्त उत्पादन कर सके तो प्रदेश में जितनी खपत है उसके साथ साथ हम अन्य जगहों पर भी इसका निर्यात कर सकते हैं जिससे किसान भाइयों को अधिक लाभ होगा।’

इस कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार, विकास नगर, ऋषिकेश, उधम सिंह नगर, हल्द्वानी, किच्छा, नैनीताल, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के साथ-साथ अन्य जगहों से भी किसानों ने भाग लिया एवं जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के ओर से श्री तारा दत्त शर्मा ’ज्वाइंट सेक्रेट्री’, श्री जयदेव कैंथोला, श्री तारा दत्त भट्ट ’ट्रेजरार’, श्री गिरिजा किशोर पांडे, श्री बसंत पांडे ’एडवाइजर’ श्री महेश भट्ट एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दादा की प्रेरणा और देश भक्ति की भावना से लेफ्टिनेंट बने पौड़ी गढ़वाल के प्रत्युष डबराल, पढ़ाई में रहे होनहार
Next Article पर्यटन नगरी रानीखेत के अभिनव पांडे बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate