Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: भारत में आकर विदेशी करेंगे शादी, केंद्र ने लॉन्च किया अभियान, उत्तराखंड का यह डेस्टिनेशन भी है ख़ास…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > भारत में आकर विदेशी करेंगे शादी, केंद्र ने लॉन्च किया अभियान, उत्तराखंड का यह डेस्टिनेशन भी है ख़ास…
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

भारत में आकर विदेशी करेंगे शादी, केंद्र ने लॉन्च किया अभियान, उत्तराखंड का यह डेस्टिनेशन भी है ख़ास…

August 20, 2023 9:38 am
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भारत को दुनिया भर में डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत दुनियाभर में भारत की वेडिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। साथ ही विदेशी कपल को अपना ये खास दिन भारत में मनाने के लिए प्रेरित करना है। अधिकारियों ने कहा कि विवाह पर्यटन अभियान का उद्देश्य भारत के व्यापक विवाह उद्योग की क्षमता को उजागर करना भी है।

भारत सरकार इस अभियान के तहत वेडिंग प्लानर के साथ मिलकर डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया कैंपेन, स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर काम करेगी। इसके अलावा घरेलू और इंटरनेशनल इंफ्लूएंसर के साथ मिलकर ऑनलाइन और ऑफलाइन एक्टिवेशन भी होस्ट करेगी। अभियान का फोकस वेडिंग थीम जैसे बीच वेडिंग, नेचर वेडिंग, रॉयल वेडिंग, हिमायलन वेडिंग पर होगा। कैंपेन में देशभर के बड़े 25 डेस्टिनेशन को चिन्हित किया गया है।

उत्तराखंड का यह डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल भी है ख़ास-

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में त्रिजुगीनारायण (त्रियुगीनारायण) मंदिर में सालभर देश-विदेश से कपल शादी करने के लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड सरकार ने साल 2018 में त्रियुगीनारायण मंदिर का डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में प्रचार-प्रसार किया था लेकिन देवस्थानम बोर्ड के समाप्त होते ही सरकार ने इस तरफ प्रयासों को लगभग छोड़ दिया है।

जिस तरह मंदिर अपना धार्मिक महत्व रखता है, भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल के रूप में देश दुनिया में जाना जाता है भारत सरकार अब इसे हिमायलन वेडिंग स्थल के रूप में दुनियाभर के लोगों को यहां आने का आमंत्रण देगी तो इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साथ-साथ पर्यटन बढ़ने से सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी। बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा इस मंदिर को डेस्टिनेशन वेडिंग पॉइंट घोषित करने के बाद कई नामी हस्तियां मंदिर में शादी और भगवान के आशीर्वाद के लिए भी पहुंचीं। है अगर केंद्र सरकार भी प्रयास करे तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन करवाकर होती हैं शादियां-
बता दें कि त्रियुगीनारायण मंदिर में वर्ष भर देश विदेश से लोग विवाह के लिए पहुंचते हैं, मंदिर में शादी करने के लिए छोटी सी धनराशि देकर रजिस्ट्रेशन होता है, इसके लिए जिन जोड़ों को विवाह करना है, उनके माता पिता की सहमति अनिवार्य है, इसके साथ ही साथ दूल्हा-दुल्हन का आधार कार्ड व फोन नंबर भी मंदिर समिति के पास रजिस्टर्ड करवाना जरूरी होता है, मंदिर में विवाह के लिए निश्चित तिथि तय कर जोड़ों को बता दी जाती है, इसके बाद यहां शादियां होती हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण में प्रतिवर्ष विवाह आयोजनों की संख्या बढ़ रही है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दुःखद : लेह के केरी में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 9 सैनिकों की गई जान…
Next Article रुद्रप्रयाग: सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा, 57 पेटी पकड़ी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate