भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय राजस्व सेवा व राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल कर दिए गए हैं। इस संबंध में अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने आदेश जारी किए हैं।
IAS सी० रविशंकर को अपर सचिव, पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS सोनिका को अपर सचिव, पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। IRS पूजा गर्ब्याल को अपर सचिव, पर्यटन तथा अपर मुख्य (अवस्थापना) कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद पर भेजा गया है। पीसीएस (PCS) जितेंद्र कुमार को निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद तथा ACEO उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।