देवप्रयाग में बीते मंगलवार को बादल फटने की घटना में बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोषा दिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तीरथ सिंह रावत ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।