Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भारत में लॉन्च की बहुप्रतीक्षित नई थर्ड जनरेशन होंडा अमेज़…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भारत में लॉन्च की बहुप्रतीक्षित नई थर्ड जनरेशन होंडा अमेज़…
Uttarakhand News

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भारत में लॉन्च की बहुप्रतीक्षित नई थर्ड जनरेशन होंडा अमेज़…

December 4, 2024 4:16 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में बहुप्रतीक्षित नई थर्ड जनरेशन होंडा अमेज़ लॉन्च की। यह कार पहली बार दुनिया में कहीं भी लॉन्च होने से पहले भारत में पेश की गई है। कंपनी द्वारा भारत में वैश्विक प्रीमियर करने का निर्णय यह दिखाता है कि भारत होंडा के लिए कितना खास और महत्वपूर्ण मार्केट है।

नई होंडा अमेज़ को खासतौर से स्टाइलिश, प्रीमियम और आरामदायक कॉम्पेक्ट सेडान के रूप में डिजाइन किया गया है। यह कार खासकर उन युवाओं और परिवारों के लिए बनाई गई है, जो हर मोड़ पर आराम, सफलता और प्रगति की उम्मीद रखते हैं। नई होंडा अमेज़ को थाईलैंड स्थित होंडा आरएंडडी एशिया पैसिफिक टीम ने विकसित किया है और इसे “एलीट बूस्टर सेडान” की सोच के तहत तैयार किया गया है।

यह कार न केवल बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देती है बल्कि आपके व्यक्तित्व, सफलता और सामाजिक दर्जे को भी बखूबी दर्शाती है। यह कार उन लोगों के लिए है, जो आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों पर गर्व करते हुए एक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।

अमेज़ का सॉलिड 3- बॉक्स डिज़ाइन इसे एक असली सेडान का लुक देता है, जो इसके हाई-क्लास और आकर्षक स्टाइल को दर्शाता है। यह कार 4 मीटर से कम लंबाई में आती है, लेकिन इसका डिज़ाइन इसे एक शानदार और आधुनिक प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है।

इसके बाहरी हिस्से में स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक है, जबकि अंदरूनी केबिन को बेहद सलीके और परिष्कृत तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह है, जिससे सफर आरामदायक और आनंददायक बनता है। यह कार आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है, जो यात्रियों को मानसिक शांति और पूरी सुरक्षा का अहसास कराती है। इसकी आरामदायक और भरोसेमंद सवारी लंबी दूरी के सफर के लिए उपयुक्त है।

होंडा ने अपनी वैश्विक दृष्टि, जिसमें 2050 तक सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतों को जीरो करने का लक्ष्य है, को ध्यान में रखते हुए अमेज़ को सेगमेंट में पहली बार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) से लैस किया है। इस फीचर की वजह से अमेज़ भारत में सबसे किफायती एडीएएस से लैस कार बन गई है।

होंडा अमेज़ को भारत में एंट्री लेवल सेडान के रूप में 2013 में लॉन्च किया गया था। तब से, इस कार ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में होंडा की मजबूती को साबित किया है। अब तक, यह 5.8 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है, जिससे यह भारतीय बाजार में होंडा के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल बन गई है।

होंडा कार इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री ताकुया त्सुमुरा ने नई अमेज़ के लॉन्च के मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम ऑल-न्यू अमेज़ को पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह कार अपने स्टाइल, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, ड्राइविंग अनुभव और आराम के मामले में शानदार साबित होगी। अमेज़ हमेशा से भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में एक खास जगह रखती आई है। यह नई पीढ़ी का मॉडल हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

हमें पूरा भरोसा है कि यह नई अमेज़ इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगी और भारत में होंडा की विरासत को और मजबूत बनाएगी।” उन्होंने यह भी कहा, “इस बार हम अमेज़ में सेगमेंट की सबसे आधुनिक सुरक्षा और ड्राइवर सहायता तकनीक लेकर आए हैं। अब होंडा के सभी मॉडल्स में एडीएएस टेक्‍नोलॉजी उपलब्ध है। खास बात यह है कि नई अमेज़ भारत की सबसे किफायती एडीएएस इनेबल्ड कार बन गई है। यह ग्राहकों के लिए होंडा की प्रतिबद्धता और उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी प्राथमिकता का प्रमाण है।”

होंडा अमेज़ की प्रमुख विशेषताएं:
लंबाई – 3995 mm
चौड़ाई – 1733 mm
ऊंचाई – 1500 mm
व्‍हीलबेस – 2470 mm
ग्राउंड क्लियरेंस – 172 mm*
बूट स्‍पेस – 416 L
मिनिमम टर्निंग रेडियस- 4.7 m
मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस खाली गाड़ी की स्थिति में है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सीएस ने यूपीआरएनएन को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, जानिए वजह…
Next Article 100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश में बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate