Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: होंडा की नई पेशकश–दमदार NX200 बाइक हुई लॉन्च
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > होंडा की नई पेशकश–दमदार NX200 बाइक हुई लॉन्च
Uttarakhand News

होंडा की नई पेशकश–दमदार NX200 बाइक हुई लॉन्च

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

देहरादून -13 फरवरी 2025: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज नई NX200 को लॉन्च करने की घोषणा की है। होंडा के प्रतिष्ठित एडवेंचर बाइक लाइन-अप से प्रेरित यह बाइक उन राइडर्स (सवारों) के लिए बनाई गई है जो रोमांच के साथ-साथ रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए एक बेहतरीन वाहन चाहते हैं। ऑल-न्यू NX200 की कीमत रु. 1,68,499 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है और यह अब पूरे भारत में सभी HMSI रेड विंग और बिग विंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।

नई NX200 को पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, श्री त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “होंडा हमेशा अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों और इनोवेशन पर काम करता रहा है। NX200 इसी सोच का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो रोमांचक राइडिंग का नया अनुभव देगा। लोकप्रिय NX500 से प्रेरित यह बाइक ज्यादा से ज्यादा लोगों को एडवेंचर का आनंद लेने का मौका देगी और हर सफर को यादगार बनाएगी।”

इस अवसर पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर, श्री योगेश माथुर ने कहा, “हमें बेहद खुशी है कि हम NX200 को भारत में लॉन्च कर रहे हैं। यह बाइक उन लोगों के लिए बनी है जो दो पहियों पर खुली सड़क का मजा लेना चाहते हैं और एडवेंचर को महसूस करना चाहते हैं। शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ NX200 राइडिंग के अनुभव को नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। हमारे एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन के मूल सिद्धांत के अनुरूप, NX200 राइडर्स को बिना किसी रुकावट के नई मंज़िलें तलाशने के लिए आमंत्रित करती है।”

खास डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस
नई NX200 का डिज़ाइन मशहूर NX500 से प्रेरित है और इसमें होंडा की प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिलों के खास डिज़ाइन एलिमेंट्स शामिल हैं। इसका दमदार लेकिन स्टाइलिश लुक इसे भीड़ से अलग बनाता है। मस्कुलर फ्यूल टैंक, आकर्षक ग्राफिक्स और प्रभावशाली स्टांस इसे एक मजबूत और आकर्षक पहचान देते हैं। बाइक में ऑल-एलईडी हेडलैंप, स्लीक एलईडी इंडिकेटर्स और X-शेप एलईडी टेल लैंप दिया गया है, जिससे न सिर्फ इसकी खूबसूरती बढ़ती है बल्कि सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी भी मिलती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो NX200 में अपडेटेड OBD2B-कम्प्लायंट 184.4cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 8500 RPM पर 12.5 kW की पावर और 6000 RPM पर 15.7 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे स्मूद गियर शिफ्टिंग और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। यह बाइक शहर में रोज़मर्रा के सफर और हाइवे पर लंबी राइड के लिए खासतौर पर तैयार की गई है। इसकी शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन माइलेज और हर तरह के रास्तों पर आसान नियंत्रण इसे एक परफेक्ट एडवेंचर बाइक बनाते हैं।

बेहतरीन तकनीक और बेजोड़ सुविधा
NX200 अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रहा है और इसमें राइडर की सुविधा और नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4.2 इंच का फुल-डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप के साथ कम्पैटिबल है। इससे राइडर नेविगेशन इस्तेमाल कर सकते हैं, कॉल नोटिफिकेशन देख सकते हैं और SMS अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, सफर के दौरान डिवाइस चार्ज करने के लिए USB सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

NX200 की परफॉर्मेंस को और दमदार बनाने के लिए इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिया गया है, जो अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में पीछे के पहिए को बेहतर पकड़ (ट्रैक्शन) देता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है, जिससे गियर बदलना बेहद स्मूद हो जाता है और तेज डाउनशिफ्टिंग के दौरान पीछे का पहिया लॉक होने से बचता है। सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा सटीक होती है और हर सफर में राइडर का आत्मविश्वास बढ़ता है।

नई NX200: कीमत और उपलब्धता
नई होंडा NX200 की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,68,499 रुपये रखी गई है। यह एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है और इसे तीन रंगों – एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, रेडिएंट रेड मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक में पेश किया गया है। यह बाइक अब पूरे भारत में HMSI रेड विंग और बिग विंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतिम दिन ‘मौली संवाद’ में की शिरकत
Next Article जी.आर. डी. में मैनेजमेंट छात्रों ने लगाये विभिन्न फ़ूड स्टाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate