बागेश्वर: बागेश्वर जिले में शनिवार रात बादलों ने भारी तबाही मचाई है। जिले के कपकोट में अतिवृष्टि से मलबा आने से एक घर मे मलवा आने से एक बच्चे समेट तीन लोगों के दबने से मौत हो गई है। यह घटना बागेश्वर जिले के ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के इटावन तोक की है।
जानकारी के अनुसार, भूस्खलन होने से ग्रामीण गोविंद सिंह पंडा(38 वर्ष) उनकी पत्नी खाष्टि देवी (32 वर्ष) और 7 वर्षीय बालक हिमांशु पंडा घर मे ही मलबे में दब गये, वहीं कपकोट के सरन गांव के कई घरों में मलवा घुसने की सूचना मिली है। यहां मलबे में कई पालतू जानवर भी दबे हुए हैं।
ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद सुबह राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अतिवृष्टि से क्षेत्र में कृषि एवं कई मकानों को भी खतरा बना हुआ है। कपकोट क्षेत्र में अभी तक 45 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।