Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश में 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया का शुभारम्भ किया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश में 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया का शुभारम्भ किया
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश में 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया का शुभारम्भ किया

September 7, 2023 8:40 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री पुुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया। उन्होंने देशभर से आये छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों का देवभूमि में स्वागत करते हुये कहा कि यह आयोजन एक अतुलनीय पाइरेक्सिया समागम प्रतीत हो रहा है।

इसमें ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ भी परिलक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन तनाव को कम करने, प्रतिभा एवं कौशल को अभिव्यक्त करने के साथ अच्छा ज्ञान ओर ऊर्जा प्राप्त करने में मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा चिकित्सक बडी जिम्मेदारी एवं मेहनत के साथ इस पेशे में आये है। स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने के आपके विचार को परमात्मा ने निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा प्रशिक्षु चिकित्सक अमृतकाल के अमृत-स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हैं, आपको उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा, स्वस्थ समाज बनाने की चुनौती का भी सामना करना होगा।

आपकी एक छोटी सी पहल व आपसी बातचीत एक मरीज़ को, उस व्यक्ति को जीवन प्रदान कर सकता है, क्योंकि डॉक्टरों पर समाज द्वारा बहुत भरोसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव एक ऐसा आकर्षण है जिसकी अनगिनत भागीदारी व्यक्ति में कौशल, नेतृत्व और टीम भावना के विकास की रही है। इससे उन्हें समाज से जुडकर समाज को स्वस्थ बनाने की भी प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने युवा चिकित्सकों से सुझाव के रूप में अपेक्षा की कि वे इस पायरेक्सिया में एक विशेष अतिथि की परंपरा शुरू कर सकते हैं, इसमें गरीब बस्ती के स्कूलों में जहां गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं वहां जाकर 8वीं 9वीं कक्षा के बच्चों के साथ कुछ समय बिताने के प्रयास हो।

यह अवसर उस बालक मन में जिज्ञासा पैदा करेगा, जो शायद उसका टीचर नहीं कर पाएगा, उसके मन में भी नए सपने जगेंगे, उसको भी लगेगा कि कभी उसकी जिंदगी में यह अवसर आयेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में 14 एवं 15 जुलाई को देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों की उपस्थिति में हुए स्वास्थ्य चिंतन शिविर में भी पारंपरिक चिकित्सा, सांस्कृतिक विविधता पर भी विशेष रूप से मंथन हुआ है।

नव स्थापित एम्स की अवधारणा ही यह है कि उन क्षेत्रों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जांय जहां चिकित्सा सुविधाएं कम हैं। और एम्स ऋषिकेश इस कठिन भू-भाग और भौगोलिक बाधाओं वाले देवभूमि की जनता को बहुत जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

आज सड़क दुर्घटना एक प्रमुख समस्या है। यह असामयिक मृत्यु का एक प्रमुख कारण हैं, और चौंकाने वाली बात है कि निम्न और मध्यम आय वर्ग के देशों में (भारत सहित) वैश्विक संख्या की लगभग 90ः दुर्घटनाएँ, सड़क दुर्घटना की है।

इस कठिन इलाके में चिकित्सा देखभाल में सुधार हेतु एम्स ऋषिकेश ने हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (एचईएमएस) की शुरुआत की है, दूर-दराज के क्षेत्रों से एम्स ऋषिकेश में लाए जाने वाले ट्रॉमा रोगियों के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलीपैड तथा, ट्रॉमा और आपातकालीन सुविधा की शुरुआत, ट्रॉमा से निपटने के लिए एक सराहनीय कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल में भारत 2047 तक विकासशील भारत बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारत में जी-20 संवाद का विषय सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय को शामिल करता है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को अपनाकर, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के लोकाचार को सामूहिक बढ़ावा देकर हम स्वास्थ्य विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले जी-20 के सम्मेलन बडे शहरों में हुआ करते थे आज देश के कोने-कोने में इसके आयोजन हो रहे है। उत्तराखण्ड में भी जी-20 के तीन आयोजन हुये है। इससे पूरी दुनिया देश के सामर्थ्य और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एम्स ऋषिकेश का उधमसिंह नगर में सेटेलॉइट सेन्टर बनाया जा रहा है। इससे कुमाऊं क्षेत्र की जनता के साथ उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जनपदों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता मंमगांई, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, डीन डॉ. जया चतुर्वेदी सहित फैकल्टी मेम्बर एवं बडी संख्या में चिकित्सा शिक्षा के छात्र उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रोड़वेज की बसों में इन अभ्यर्थियों को मिलेगी 50% की छूट, आदेश जारी
Next Article BREAKING: विधानसभा बागेश्वर उपचुनाव नतीजे, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानिए ताजा अपडेट…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate