Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: आयकर विभाग ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैरागोन कंपनी में मारा छापा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > आयकर विभाग ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैरागोन कंपनी में मारा छापा
Uttarakhand News

आयकर विभाग ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पैरागोन कंपनी में मारा छापा

December 10, 2022 9:01 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

भगवानपुर। आयकर विभाग की टीम ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैरागोन इंडस्ट्रीज में छापा मारा है। पिछले चार दिन से आयकर विभाग की टीम कंपनी में डेरा डाले हुए है। कंपनी अधिकारियों व कार्यालय कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। कंपनी अधिकारी व कार्यालय कर्मचारी भी चार दिन से कंपनी में ही है। किसी को भी कंपनी से बाहर आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बेहद गोपनीय ढंग से विभाग की यह कार्रवाई चल रही है। स्थानीय आयकर विभाग के अधिकारियों को भी इस कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया है।

भगवानपुर में देहरादून रोड स्थित पैरागोन कंपनी में एल्युमिनियम के उत्पाद बनते हैं। आयकर विभाग की टीम ने बेहद गोपनीय ढंग से सात दिसंबर को कंपनी पर छापा मारा। आयकर विभाग की यह टीम दिल्ली की बताई गई है। आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी के सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

पिछले चार दिन से आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी में ही हैं। यही नहीं कंपनी कार्यालय स्टाफ भी कंपनी में ही है। उन्हें कंपनी से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि कंपनी में श्रमिक आदि कार्य कर रहे हैं। स्थानीय आयकर विभाग के आयकर अधिकारी शमीम अहमद से जब कंपनी पर छापे के संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। छापे में स्थानीय अधिकारी शामिल नहीं है। बाहर की टीम ही यह कार्रवाई कर रही होगी।

भगवानपुर की पैरागोन कंपनी में आयकर विभाग की कार्रवाई 15 अन्य स्थानों पर भी चल रही है। एक साथ आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कंपनी के संचालक दलजीत सिंह व उनके साझेदार कमर अहमद के आवास और कंपनी आदि पर छापे मारे थे। यह छापे दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा आदि में मारे गए हैं। बताया गया है कि बड़ी आयकर चोरी की आशंका में यह छापे मारी की गई है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रुद्रप्रयाग जिले के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे पर्यटन एंव लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज जी
Next Article उत्तराखंड की 11 वर्षीय मान्य चमोली ने KBC में जीते 25 लाख रुपए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate