Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: हल्द्वानी में आयोजित स्वास्थ्य संवाद में पत्रकारों ने रखे अपने-अपने सुझाव
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > हल्द्वानी में आयोजित स्वास्थ्य संवाद में पत्रकारों ने रखे अपने-अपने सुझाव
Uttarakhand News

हल्द्वानी में आयोजित स्वास्थ्य संवाद में पत्रकारों ने रखे अपने-अपने सुझाव

February 23, 2023 10:01 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य व केन्द्र पोषित स्वास्थ्य योजनाओं का लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सके, इसके लिये जनपद स्तर पर स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर मीडिया के साथ परिचर्चा भी शामिल है।

यह बात सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत होटल अमरदीप में आयोजित आई.ई.सी- मीडिया कार्यशाला एवं स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम में कही।

डॉ रावत ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समिति का गठित किया जा रहा है जिसके अध्यक्ष विधायक, मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज सचिव व 06 गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगे। हर दो माह में विधायक को समिति की बैठक करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में सरकारी पर्चे का एक ही रेट किये जाने पर कार्य चल रहा है।

मरीजों के साथ चिकित्सकों,नर्स व वार्ड बॉय द्वारा सरलता व सहजता से व्यवहार किया जाए इसके लिए चिकित्सकों को एक सप्ताह , नर्सेज को 15 दिन व वार्ड बॉय को भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिए जाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है।

सरकार द्वारा चिकित्सकों की कमी व चिकित्सक प्रदेश में लगातार सेवा देते रहे इस दिशा में भी कई कदम उठाए गए है। प्रदेश में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा व चिकित्सक राज्य में ही अपनी लगातार सेवा दे इसके लिए यूकोडपीपे व्यवस्था लागू की गई है जिसके तहत चिकित्सकों को उनकी मांग के आधार पर वेतन निर्धारित किया जाता है।

इससे बार बार चिकित्सकों का सरकारी चिकित्सालय छोड़कर अन्यत्र जाने पर भी अंकुश लगेगा। प्रदेश के राजकीय कॉलेजों से एमबीबीएस व पीजी करने वालों चिकित्सको के लिए भी सरकार ने बांड राशि मे वृद्धि की है। एमबीबीएस चिकित्सक को 01 करोड़ व पीजी को 2.5 करोड़ की धनराशि सरकार को सेवा छोड़ने पर देनी होगी।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। विगत वर्षों में सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र अनेक सुधार किये साथ ही कई स्वास्थ्यपरक योजनाओं का लाभ आम लोगों को पहुंचाया। उन्होंने कहा राज्य के प्रत्येक चिकित्सा इकाइयों में कई नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके साथ ही सरकारी चिकित्सालयों में 311 जांच निःशुल्क की गई है जिसका 28 लाख लोगों ने लाभ उठाया है। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश में अब डॉक्टरों की कमी नहीं होगी, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को जहां 171 चिकित्सक मिल गये हैं वहीं प्रदेश की चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र ही 372 एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त कर दिये जायेगे।

इसके अलावा 850 एएनएम एवं 2800 नर्सों की नियमित नियुक्ति शीघ्र कर दी जायेगी। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज, हल्द्वानी में जल्द कैथ लैब स्थापित की जायेगी जिससे हृदय संबंधी रोगों की जांच और उपचार मेडिकल कालेज में हो सकेगा।

कार्यशाला में मीडिया के साथ संवाद करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मीडिया की अहम भूमिका है। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर से आये पत्रकारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के व्यापक सुधार के लिए 59 से अधिक सुझाव रखे, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों का आभार जताते हुए उनके द्वारा रखे सुझावों पर शीघ्र अमल करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन डीपीएम मदन मेहरा ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, प्राचार्य डॉ अरुण जोशी, डॉ उषा जंगपांगी,डॉ चंद्रा पन्त, डॉ अनुपमा ह्यांकी, एसीएमओ डॉ रश्मि पंत, डॉ तरुण टम्टा, डॉ अजय सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत की गईं
Next Article केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए हटा रही बर्फ, 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate