Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी पहुंची घिमतोली
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी पहुंची घिमतोली
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी पहुंची घिमतोली

October 2, 2023 6:16 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत सोमवार को घिमतोली क्षेत्र में पहुंची। विधायिका ने स्वारी- ग्वांस स्थिति अमृत सरोवर का अनावरण किया वहीं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत क्षेत्र के शहीदों के आँगन की मिट्टी भी एकत्रित की।

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली एवं श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक गीतों पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची विधायिका शैला रानी रावत, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शैला रानी ने कहा कि घिमतोली क्षेत्र का नैसर्गिक सौंदर्य आज देश-विदेश में पहचान बना रहा है। भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर का मुख्य पड़ाव होने के चलते दर्शनों को पहुंचने श्रद्धालु क्षेत्र के नैसर्गिक सौंदर्य के कायल हो रहे हैं। आगामी वर्षों में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने जा रही है, ऐसे में घिमतोली क्षेत्र के सभी गांव को पर्यटन ग्राम के तौर पर विकसित किया जाएगा। शासन स्तर पर पर्यटन सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में लगातार वार्ता की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है इसमें स्थानीय ग्रामीणों का शुरुआत से ही पूर्ण सहयोग रहा है। मंदिर पहुंचने के लिए जल्द ही रोपवे का कार्य भी जल्दी शुरू होने जा रहा है।

इससे पहले उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज घिमतोली में पौधारोपण कर छात्र- छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपने का आह्वान किया।

उन्होंने इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों की सुविधा के लिए मंच निर्माण हेतु तीन लाख देने की घोषणा भी की। वहीं श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में विधायक निधि से तैयार कक्षा कक्ष का लोकार्पण भी किया। विधायक ने कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंची महिला मंगल दल टीमों को भजन कीर्तन सामग्री भी वितरित की।

वहीं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आठ परिवारों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित किया एवं परिषदीय परीक्षाओं में अव्वल रही छात्र-छात्राओं को भी सम्मान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अनीता पवार एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने वक्तव्य छात्र-छात्राओं के बीच रखे।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली मगन सिंह, प्रधान बसंती नेगी, अमित प्रदाली, जिला मंत्री भाजपा गंभीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बर्थवाल प्रधानाचार्य आशुतोष बिष्ट कार्तिक स्वामी समिति के प्रबंधक पूरण सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने किया कमाल, 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता रजत व कांस्य
Next Article मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate