उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है हालांकि आज शाम को थोड़ी राहत की खबर मिली है। सुबह के हेल्थ बुलेटिन में 23 नए मामले रिपोर्ट हुए थे वहीं, शाम के बुलेटिन में सिर्फ दो मामले सामने आए हैं। देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1562 हो गई है।
उत्तराखंड स्टेट कण्ट्रोल रूम से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार, शाम को 23 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 831 हो गई है।
उत्तराखंड में 61 हुई कन्टेनमेंट जोन की संख्या-
उत्तराखंड में कन्टेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। देहरादून में 25, हरिद्वार में 25, पौड़ी में दो, टिहरी में 8 और उधम सिंह नगर में एक कन्टेनमेंट जोन है आगे देखिए पूरी लिस्ट और जिलेवार एक्टिव मरीजों की संख्या-
देहरादून में सबसे अधिक एक्टिव केस-
उत्तराखंड में 1562 मामलों में 831 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 709 एक्टिव केस हैं। देहरादून में सबसे अधिक एक्टिव केस 218 हैं। वहीं, नैनीताल में सबसे अधिक स्वस्थ होने वाले मरीज हैं। यहां 216 मरीज ठीक हुए हैं। देखिए प्रदेश में एक्टिव और ठीक हुए मरीजों का जिलेवार विवरण-
- अल्मोड़ा में ठीक हुए-67, एक्टिव केस-06
- बागेश्वर में ठीक हुए-18, एक्टिव केस-22
- चमोली में ठीक हुए-27, एक्टिव केस-07
- चम्पावत में ठीक हुए-30, एक्टिव केस-17
- देहरादून में ठीक हुए-169, एक्टिव केस-218
- हरिद्वार में ठीक हुए-54, एक्टिव केस-98
- नैनीताल में ठीक हुए-216, एक्टिव केस-117
- पौड़ी गढ़वाल में ठीक हुए-28, एक्टिव केस-23
- पिथौरागढ़ में ठीक हुए-21, एक्टिव केस-30
- रुद्रप्रयाग में ठीक हुए-03, एक्टिव केस-26
- टिहरी गढ़वाल में ठीक हुए-98, एक्टिव केस-125
- उधम सिंह नगर में ठीक हुए-78, एक्टिव केस-17
- उत्तरकाशी में ठीक हुए-22, एक्टिव केस-03