Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड की किरण रावत फ्लिपकार्ट की समर्पित डिलीवरी पार्टनर
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड की किरण रावत फ्लिपकार्ट की समर्पित डिलीवरी पार्टनर
Uttarakhand News

उत्तराखंड की किरण रावत फ्लिपकार्ट की समर्पित डिलीवरी पार्टनर

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून,17 सितम्बर, 2024 : फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स भीड़भाड़ वाले शहरों एवं हाईवे से दूर भारत के कुछ सबसे दूरदराज के क्षेत्रों तक ई-कॉमर्स को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं । ऋषिकेश, उत्तराखंड की रहने वाली 32 वर्षीय किरण रावत फ्लिपकार्ट की समर्पित डिलीवरी पार्टनर हैं। तीन बच्चों की मां किरण 2019 में फ्लिपकार्ट से जुड़ी थीं। इससे वह लॉकडाउन के बाद के चुनौतीपूर्ण समय में अपने परिवार की मदद करने में सक्षम हुईं। उस दौरान उनके पति को वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और किरण अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ करने के बारे में सोच रही थीं। शुरुआती दिन उनके लिए कुछ मुश्किल रहे थे। सड़कों को समझना और कुछ मुश्किल इलाकों में पैकेज डिलीवर करना काफी मुश्किल काम था।

डिलीवरी की शुरुआत करने से पहले फ्लिपकार्ट ने किरण को व्यापक प्रशिक्षण दिया और उन्हें बताया कि फ्लिपकार्ट के एप्लिकेशन का प्रयोग कैसे करते हैं, लोकेशन कैसे अपडेट करते हैं। उन्होंने अनुभवी डिलीवरी पार्टनर्स के साथ सहयोगी के रूप में शुरुआत की, जिससे उन्हें अनुभव हुआ और उनका आत्मविश्वास बढ़ा। अब वह उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कों और दूरदराज के क्षेत्रों में डिलीवरी करती हैं, विशेष रूप से ऋषिकेश के पहाड़ी इलाकों में। इस क्षेत्र का अप्रत्याशित मौसम, खड़ी पगडंडियां और पतले रास्ते कई बार डिलीवरी को चुनौतीपूर्ण बना देते हैं। हालांकि, समय के साथ किरण ने इन रास्तों पर महारत हासिल कर ली है और अब वह सुनिश्चित करती हैं कि बहुत दूर रह रहे ग्राहकों तक भी पैकेज समय पर पहुंच जाए। अब अपने स्कूटर पर बैठकर पैकेज डिलीवर करना उनके लिए मजेदार हो गया है। किरण कहती हैं, ‘अगर आपमें कुछ करने की इच्छाशक्ति है, तो बस उसे कर डालिए।’ यह बात इस भूमिका से उनके सशक्तिकरण एवं लचीलेपन की झलक दिखाती है। इस भूमिका ने लोगों के साथ उनके संबंधों को भी मजबूती दी है।

त्योहारी सीजन किरण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने टाइमलाइन को मैनेज करने और ग्राहकों तक उनका पैकेज तेजी से पहुंचाने के लिए नए कौशल सीखे हैं। इस काम ने उन्हें पेशेवर एवं निजी जिंदगी में संतुलन का मौका दिया है और वह अपनी जरूरत के हिसाब से काम का समय तय करते हुए अपने बच्चों को समय देने में भी सक्षम हैं। आगे चलकर किरण का लक्ष्य अपनी भूमिका में आगे बढ़ना, वित्तीय आजादी पाना और अपने परिवार को बेहतर भविष्य देना है। उनका मानना है कि फ्लिपकार्ट ने उन्हें सफलता का रास्ता दिखाया है और उनके सफर को आनंददायक एवं सशक्त बनाया है।

इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के 21 वर्षीय पुष्प राज फ्लिपकार्ट के फुल-टाइम डिलीवरी पार्टनर हैं। मंडी के रहने वाले पुष्प अब कुल्लू में काम करते हैं और भारत के सबसे दूरदराज और खूबसूरत क्षेत्रों में से एक में पैकेज डिलीवर करते हैं। ऊटी के रहने वाले गिफ्टी गेराल्ड फ्लिपकार्ट की डिलीवरी टीम का खास हैं। वह नीलगिरि पहाड़ी के चुनौतीपूर्ण और खूबसूरत क्षेत्रों में डिलीवरी करते हैं।

भूस्खलन एवं घने जंगलों से लेकर चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों से होते हुए फ्लिपकार्ट के डिलीवरी पार्टनर्स अपने अद्वितीय प्रयासों के माध्यम से सुनिश्चित करते हैं कि हर पैकेज अपने गंतव्य तक पहुंचे, इनमें कई इलाकों से वाहनों का गुजरना भी संभव नहीं है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article ”युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Next Article कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate