शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना के करीब पौने तीन सौ मामले सामने आये, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 5717 हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3441, एक्टिव मरीजों की संख्या 2176 और कुल 62 मरीजों की मौतें हुई हैं।
बड़ी संख्या मरीजों के सामने आने के बाद यह जानना जरूरी है कि किस जिले में कितने एक्टिव केस हैं और कितने लोग ठीक हो रहे हैं। ताजा अपडेट के हिसाब से हम आपको उत्तराखंड के सबसे प्रभावित चार मैदानी जिलों के साथ हर पहाड़ी जिले के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं-
देहरादून-उत्तराखंड में अभी तक देहरादून में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने हैं। यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1319 है। 861 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 395 का इलाज चल रहा है और 36 लोग जिंदगी हार गए। यहां के 11 इलाके कन्टेनमेंट जोन घोषित हैं।
हरिद्वार- हरिद्वार उत्तराखंड का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है। जनपद में अब तक कुल 1042 मामले सामने आये हैं। 341 लोग ठीक हो गए हैं और 692 लोगों का इलाज चल रहा है। यहाँ प्रदेश के सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वर्तमान में हरिद्वार में 139 कन्टेनमेंट जोन बनाये गए हैं। जनपद में शनिवार और रविवार को दो दिनों का लॉकडाउन जारी है।
उधमसिंह नगर- जनपद में तेज गति से कोरोना ने रफ़्तार पकड़ी है अब तक जिले में 951 पॉजिटिव केस मिले हैं इसमें 426 लोग स्वस्थ हो गए वहीं, 519 एक्टिव केस हैं। जनपद में पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यहां 20 इलाके कन्टेनमेंट जोन घोषित हैं।
नैनीताल- नैनीताल जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यहां अब तक 896 कोरोना के मामले सामने आये हैं। 540 लोग ठीक हो गए, 347 लोगों का इलाज चल रहा है वहीं, 08 लोगों की मौत हुई है। जनपद में फिलहाल एक भी कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
बाकी 09 पहाड़ी जिलों का ये है अपडेट-
- अल्मोड़ा- कुल मामले 258 (एक्टिव केस-53, ठीक हुए-202)
- पिथौरागढ़- कुल मामले 87 (एक्टिव केस-17, ठीक हुए-70)
- चमोली- कुल मामले 82 (एक्टिव केस-01, ठीक हुए-81)
- रुद्रप्रयाग- कुल मामले 68 (एक्टिव केस-01, ठीक हुए-66)
- बागेश्वर- कुल मामले 95 (एक्टिव केस-00, ठीक हुए-94)
- टिहरी गढ़वाल- कुल मामले 492 (एक्टिव केस-48, ठीक हुए-442)
- चंपावत- कुल मामले 87 (एक्टिव केस-26, ठीक हुए-60)
- पौड़ी गढ़वाल- कुल मामले 190, एक्टिव केस 22, ठीक हुए-163)
- उत्तरकाशी- कुल मामले 150 (एक्टिव केस-54, ठीक हुए-95)