प्रोफेसर डॉ. अन्नपूर्णा नौटियाल आज गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्थाई कुलपति बन गई हैं, मानव संसाधन विकास मंत्रालय में विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद के सदस्यों के मौजूदगी में आज कार्यभार ग्रहण किया। वह गढ़वाल विश्विद्यालय की तीसरी महिला कुलपति व केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति हैं।
अनुशासन प्रिय और कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखने वालीं प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने डेढ़ साल पहले प्रो. एबी भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अस्थाई रूप से कार्यभार ग्रहण किया था। अब वह स्थाई रूप से कुलपति का पदभार संभालेंगी।