देहरादून हरिद्वार के बीच रायवाला के जंगल से हरिपुरकलां मुख्य बाजार तक बने नए फ्लाईओवर के खुल जाने से आने-जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। यातायात काफी सुगम हुआ है। मोतीचूर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर जाम से निजात मिलने से लोग बहुत खुश हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्मित हरिपुरकलां फ्लाईओवर की लंबाई करीब दो किमी है, जो प्रदेश का सबसे लंबी दूरी का फ्लाईओवर है।
यह फ्लाईओवर आपको न सिर्फ जाम की समस्या को निजात दिलाएगा बल्कि एक सुखद यात्रा का अनुभव भी कराएगा। चार-धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भी इस फ्लाईओवर से यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह वाकई खूबसूरत फ्लाईओवर है, आज इसके ऊपर चलने से यह एहसास हमें भी हुआ है।