Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • पिथौरागढ़
    • उत्तरकाशी
    • टिहरी
    • चमोली
    • उधम सिंह नगर
    • हरिद्वार
    • बागेश्वर
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड संस्कृति
    • उत्तराखंड पर्यटन
    • उत्तराखंड इतिहास
    • चारधाम यात्रा
    • उत्तराखंड व्यजंन
    • जीवनशैली
    • उत्तराखंड मौसम
    • फोटो गैलरी
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
  • और
    • वायरल मेसेज
    • क्राईम
    • जॉब
    • राजनीति
    • अजब गजब
    • अर्न्तराष्ट्रीय
  • Donate
Reading: सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को महाराज की चेतावनी
Share
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Search
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Follow US
Raibaar Uttarakhand > Blog > उत्तराखंड समाचार > हरिद्वार > सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को महाराज की चेतावनी
उत्तराखंड समाचारहरिद्वार

सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को महाराज की चेतावनी

June 18, 2021
Share

हरिद्वार। पर्यटन तीर्थाटन एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज, ने आज दूसरे दिन भी हरिद्वार में सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों- ग्राम कांगड़ी, गाजीवाली का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीस्वरानन्द के भी उनके साथ थे।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सबसे पहले कांगड़ी गांव के निकट के गंगा तटों को देखा, जहां से गंगा नदी के पानी के बहाव से गांव को नुकसान पहुंच सकता है। इस पर उन्होने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गंगा के बहाव को डायवर्ज करने के लिये पूर्व में दिये गये निर्देश पर अमल न किये जाने पर नाराजी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक कार्य प्रारम्भ क्यों नहीं किया।

यह भी पढ़ें👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आश्रम में किया ध्यान, इसलिए विख्यात है लोहाघाट का ये आश्रम

इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कल से ही गंगा के बहाव के डायवर्जन का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये कि वे कार्य में तेजी लायें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद उन्होंने ग्राम गाजीवाली में भी संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

सिंचाई मंत्री महाराज ने ग्राम कांगड़ी एवं गाजीवाली आदि में गंगा नदी से बाढ़ सुरक्षा हेतु जो कार्य स्वीकृत व प्रस्तावित हैं, उनके बारे में जानकारी देते हुये बताया कि ग्राम कांगड़ी में गंगा नदी की जलधारा को मोड़ने के लिए क्यूनेट के निर्माण हेतु रूपये 9.89 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है, कांगड़ी ग्राम में 400 मीटर लम्बाई में गंगा नदी की धारा को मोड़ने के लिए चैनेलाईजेशन के कार्य हेतु दो योजनायें, जिनकी लागत क्रमशः रू0 9.78 लाख एवं रू0 9.90 लाख की है, स्वीकृति के लिए प्रस्तावित की गयी हैं।

यह भी पढ़ें👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया

पर्यटन तीर्थाटन एवं सिंचाई मंत्री ने यह भी बताया कि ग्राम गाजीवाली में पूर्व निर्मित स्पर की मरम्मत का कार्य लागत रूपये 9.60 लाख, पूर्व निर्मित दो क्षतिग्रस्त स्परों का विस्तारीकरण लागत क्रमशः रूपये 9.06 लाख एवं रूपये 6.80 लाख, ग्राम सजनपुर पीली में भूमि कटाव की रोकथाम हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु रूपये 9.51 लाख एवं ग्राम बसोचन्दपुर गैण्डीखाता में कृष्णायन गौशाला का बाढ़ सुरक्षा कार्य रूपये 7.26 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

यह भी पढ़ें👉  UKSSSC के सचिव संतोष बड़ोनी को किया तत्काल सचिव पद से पदमुक्त, परीक्षा नियंत्रक भी किया नियुक्त

इसके अतिरिक्त उन्होने बताया कि ग्राम गाजीवाली में 600 मीटर लम्बाई में गंगा नदी की धाराओं को मोड़ने के लिये चैनेलाईजेशन कार्य हेतु तीन योजनायें, जिनकी लागत क्रमशः 9.90 लाख, 9.78 लाख एवं 9.97 लाख (कुल रूपये 29.65 लाख) स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं सहित, सिंचाई विभाग के एस0ई0 श्री डी0के0 सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Debanand pant June 18, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article अधिकारियों को निर्देश, अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए शीघ्र करें भूमि का चयन: महाराज
Next Article मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले में हुई घोषणाओं की समीक्षा की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी

विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
उत्तराखंड समाचार
आज उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की संभावना, 15 अगस्त को भी हल्की बारिश का अनुमान
उत्तराखंड मौसम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया
उत्तराखंड समाचार
UKSSSC के सचिव संतोष बड़ोनी को किया तत्काल सचिव पद से पदमुक्त, परीक्षा नियंत्रक भी किया नियुक्त
उत्तराखंड समाचार
श्री केदारनाथ धाम में मानव श्रृंखला बनाकर कर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया
उत्तराखंड समाचार रुद्रप्रयाग
सीमांत गांव मंच में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, महिलाओं ने बांधी राखी
उत्तराखंड समाचार
एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की लुटिया ‘डूबी’, दूसरे दिन आधी हुई कमाई
बाॅलिहुड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आश्रम में किया ध्यान, इसलिए विख्यात है लोहाघाट का ये आश्रम
उत्तराखंड समाचार चम्पावत

Stay Connected

22.3k Followers Like
1k Followers Follow
45 Followers Pin
550 Followers Follow
10.5k Subscribers Subscribe
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
Follow US

@Copyright 2017-2022 Raibaar Uttarakhand.

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?