Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने से कई घर जले
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने से कई घर जले
Uttarakhand News

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने से कई घर जले

January 27, 2025 4:16 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कई घर जल गए। सूचना मिलने पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी मे रात को लगभग 10.40 बजे प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाते हुए राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया।

घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर स्थित है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं।

तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके कर लिए रवाना हो चुके हैं। उपजिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की एक टीम प्रभावित गांव में पहुंच चुकी है। प्रशासन के द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तैनात वन विभाग के कार्मिकों को भी राहत एवं बचाव कार्य मे सहयोग हेतु बुलाया गया है।

जिलाधिकारी ने बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्यो के लिए सभी संबन्धित विभागों को तत्परता से जुटने के निर्देश देते हुए चिकित्सा, पेयजल आदि विभागों को भी मौके पर पहुंचने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम सहित टोंस वन प्रभाग और गोविंद वन्य जीव विहार के वन कर्मियों का सहयोग लेने के भी निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी पुरोला को राहत एवं बचाव कार्य का समन्वय करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल ने बताया है कि क्षेत्र के वनकर्मी आग को काबू करने के अभियान में जुटे है और वन विभाग की अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

सावणी गांव में लगी आग को काबू करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में आस-पास के गांवों के लोग भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट राहत एवं बचाव अभियान की निरन्तर निगरानी और निर्देशन में जुटे हैं। चिकित्सा टीम भी प्रभावित गांव पहुंचने वाली है। प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार सावणी गांव में करीब 8 से 10 मकान आग की चपेट में आए है और कोई जनहानि नही हुई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव मै लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड में यूसीसी नियमावली लागू…
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate