प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या लगातार बढ़ रही है आज उत्तराखंड में 6 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
देहरादून से चार मरीज मिले हैं इसमें से तीन लोग अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन बताये जा रहे हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं, एक महिला और एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
काशीपुर व रुद्रपुर से एक-एक मरीज सामने आये हैं। ये मरीज मुंबई व दिल्ली से लौटे थे। उत्तराखंड में प्रवासियों की वापसी के साथ ही कोरोना का खतरा भी बढ़ गया है पिछले तीन दिनों में 16 केस सामने आ चुके हैं। शासन द्वारा इस खतरे को देखते हुए निर्देश दिए गए थे कि रेंडम टेस्टिंग की जाए इसके बाद की गई टेस्टिंग से कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं।

देहरादून की सीमाओं पर स्वास्थ्य जांच टीम ने कुल 192 व्यक्तियों की भी रैंडम सैंपलिंग की गई है। बता दें कि उत्तराखंड के ग्रीन जोन में शामिल रहे उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के बाद अब पौड़ी में भी 50 दिन बाद फिर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में कोरोना के कुल 36 एक्टिव केस हैं, 51 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं। आज 470 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
उत्तराखंड कोरोना ग्राफ-
जिला | कुल मामले | एक्टिव केस | ठीक हुए |
देहरादून | 44 | 15 | 28 |
हरिद्वार | 7 | 0 | 7 |
उ.सिं.नगर | 18 | 14 | 4 |
नैनीताल | 14 | 4 | 10 |
पौड़ी | 2 | 1 | 1 |
अल्मोड़ा | 2 | 1 | 1 |
उत्तरकाशी | 1 | 1 | 0 |
कुल | 88 | 36 | 51 |