मसूरी में एक कार के खाई मे गिरने से छह पर्यटक घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मसूरी में एक पर्यटक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हो गई, जिससे उसमें सवार छह पर्यटक घायल हो गए। घायलों में से तीन पर्यटकों की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और गहरी खाई से सभी पर्यटकों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिल्ली से छह पर्यटक देर रात को नरेन्द्र नगर होकर धनोल्टी घुमने पहुंचे थे। सुबह धनॉल्टी से मसूरी लौटते समय मसूरी शहर के फरकला के निकट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। तीन पर्यटक दिल्ली के विजय इन्कलेव नई दिल्ली के रहने वाले हैं और तीन घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ')}