टिहरी जिले में चमियाला बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर पदोंखा गांव के पास एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन UK14 TA 1190 बिनायखाल से चमियाला जाते समय पदोंखा झूला पुल के समीप करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक प्रवीण सिंह (21) पुत्र जालम सिंह निवासी पदोंखा व विकास (26) पुत्र कृपाल सिंह निवासी पदोंखा घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।