उत्तरकाशी के यमुनोत्री में कल देर रात डाबरकोट के पास एक वाहन के अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गयी है। जबकि 10 लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायलों का उपचार बडकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यात्री वाहन यमुनोत्री से बड़कोट की ओर आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट से पुलिस राहत बचाव के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात्रि होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू कार्य मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं सभी वाहन में सवार यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले है जो चारधाम यात्रा पर आए थे। वहीं फिलहाल वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया।