Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मंत्री डॉ. धन सिंह ने टिहरी में 89 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > मंत्री डॉ. धन सिंह ने टिहरी में 89 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Uttarakhand Newsदेहरादून

मंत्री डॉ. धन सिंह ने टिहरी में 89 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

January 10, 2024 4:39 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

टिहरी गढ़वाल : बुधवार को जिला पंचायत सभागार बोराडी नई टिहरी में आयोजित नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह‘ में पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा जनपद टिहरी के 113 में से 89 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही उनके द्वारा विकासखण्ड थौलधार के अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र भमोरिखाल के भवन निर्माण कार्य लागत 60 लाख रूपये तथा सीएमओ कार्यालय परिसर में औषधि भण्डार गृह एवं सामुदायिक बहुउद्देशीय हॉल निर्माण कार्य लागत 44.58 लाख रूपये की दो योजनाओ का शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आपकी नई पारी शुरू हो गई है, पूरे मनोभाव से अपनी सेवाएं लोगों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आज 89 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं, शेष 24 के प्रपत्रों की जांच होने के बाद शीघ्र ही उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहली सरकार है जो नियुक्ति पत्र देने आपके द्वार आ रही है।

उन्होंने कहा कि जनपद में जहां नर्सिंग अधिकारियों के पहले 96 पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 149 कर दिया गया है और यह काम हुआ डबल इंजन की सरकार में। नर्सिंग अधिकारियों को वर्षवार नियुक्ति दिये जाने में विधायकों की अहम भूमिका रही है। यह पहला विभाग है, जिसमें हर तरह के आरक्षित कोटे को पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ नियम तय किये हैं, जिनमें 2025 तक राज्य को ड्रग्स फ्री बनाना, राज्य को पूर्ण साक्षर बनाना, प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड जारी करना, राज्य को टीबी मुक्त करना है, जिसमें नर्सिंग अधिकारियों की अहम भूमिका है। राज्य को टीबी मुक्त बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन एवं बैठक कर हर गांव में शिविर लगाना सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि जहां डॉक्टर के लिए आवास नहीं हैं, वहां उनके लिए आवास देंगे। साथ ही नर्सिंग स्टाफ के लिए भी आवास व्यवस्था की जायेगी, ताकि मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होती रहे। स्वास्थ्य विभाग में लगभग 11 हजार लोगों को नौकरी देने जा रहे हैं, जिसमें नर्सिंग अधिकारी, वार्ड ब्वाय, एएनएम, तकनीशियन, फार्मसिस्ट आदि पद शामिल हैं।

मार्च के अन्त तक लगभग पांच सौ डॉक्टर को नियुक्ति दे रहे है, जिनमें से 35 डॉक्टर जनपद टिहरी को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी कहना है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज बने, इसके लिए मानकानुसार तैयारी कर लें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला चिकित्सालय से कोई मरीज रेफर नहीं होगा, जनपद को जल्द ही 05 स्पेशलिस्ट दे रहे है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंत्री जी का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग को गति देने एवं नर्सिंग भर्ती की पूरी पारदर्शिता प्रक्रिया के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी लगन एवं टीम भावना से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। अपने कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्यों को भी आगे बढ़कर करें, ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र को बल मिले।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् उत्तराखण्ड सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमें में नर्सिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी लोग सेवाभाव से कार्य करें, अपने कर्त्तव्यों को नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए कुशलतापूर्वक निर्वह्न करें, ताकि लोगों का डॉक्टरों के प्रति विश्वास बना रहे। अपने मान-सम्मान के साथ ही जनपद एवं प्रदेश की प्रतिष्ठा को बनाये रखें।

इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार, उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम दिनेश डोभाल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रमोद उनियाल, मण्डल अध्यक्ष गोपीराम चमोली, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, सीएमओ मनु जैन, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, दीपा रूबाली सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड: अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
Next Article चमोली : 18-वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3480 नागरिक पहली बार मतदाता बने
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate