Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में अभी तक चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में अभी तक चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन…
Uttarakhand News

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में अभी तक चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन…

Last updated: October 12, 2024 6:51 pm
Debanand pant
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी जिले में इस बार की चारधाम यात्रा नित नए आयाम और प्रतिमान स्थापित करने की तरफ अग्रसर है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में इस यात्राकाल में अभी तक चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। चारधाम यात्रा के सुचारू और सुव्यस्थित संचालन के फलस्वरूप इन दोनों धामों में निरंतर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होने से यात्रियों का दैनिक औसत अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर पर पहॅुच गया है।

आज यमुनोत्री व गंगोत्री में 4804 श्रद्धालुओं का पदार्पण होने के साथ ही इस यात्राकाल में इन दोनों धामों में पहॅुचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1402360 हो गई है। यमुनोत्री धाम में आज 2109 श्रद्धालुओं के आगमन के साथ यहां इस बार कुल संख्या 654101 तीर्थयात्री आ चुके हैं। गंगोत्री में आज 2695 तीर्थयात्रियों का आगमन होने के साथ ही इस यात्राकाल में कुल 748259 श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है।

अक्षय तृतीया के पर्व पर गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के बाद से वर्तमान यात्राकाल के 156 दिन पूरे हो चुके हैं। आंकड़ों के आधार पर इस साल इन दोनों धामों में प्रतिदिन औसतन 8989.49 तीर्थयात्रियों को आगमन हुआ है। गत वर्ष इन दोनों धामों पर 1640418 यात्री आए थे जो इससे पहले के सालों की तुलना में सर्वाधिक संख्या थी।

गत वर्ष यमुनोत्री मे 208 दिन एवं गंगोत्री में 207 दिन का यात्राकाल रहा और इन दोनों धामों में पहॅुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या का दैनिक औसत 7905.63 था। यात्रा के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल इन दोनों धामों पर प्रतिदिन पहॅुचने वाले तीर्थयात्रियों का औसत आंकड़ा सर्वकालिक उच्च माना जा रहा है।

इस साल के अभी तक के 156 दिनों के यात्राकाल के आंकड़ों की तुलना पिछले साल की समान अवधि से करने पर भी यात्रियों की संख्या में हुई उल्लेखनीय वृद्धि की तस्वीर साफ नजर आती है।

गत वर्ष 22 अप्रैल 2023 को यात्रा प्रारंभ होने के बाद 156 दिनों के दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 1381809 श्रद्धालुओं का पदार्पण हुआ था और 10 मई से 12 अक्टूबर 2023 के दौरान 1283155 यात्री आए थे। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में इस साल यात्रियों की संख्या में यात्राकाल के शुरूआती 156 दिनों में 20551 तथा 10 मई से 12 अक्टूबर की अवधि के भीतर 119205 की वृद्धि दर्ज की गई है।

शासन-प्रशासन के द्वारा इस यात्राकाल में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया। बरसात के दौरान यात्रा मार्गों को यातायात हेतु सुचारू बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर मशीनों और अन्य संसाधनों की तैनाती करने के साथ ही सड़कों को निरंतर खुला रखने के दिन-रात प्रयास किए गए।

अनेक स्थानों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अवरूद्ध हुए सड़कों को तत्परता से खोले जाने के फलस्वरूप इस बार कभी भी पूरे दिन के लिए कोई भी सड़क अवरूद्ध नहीं रही। जिससे श्रद्धालुजनों की राह आसान बनी रही और उन्होंने धामों तक सुगमतापूर्वक व सुविधाजनक ढंग से तीर्थाटन का पुण्य अर्जित किया।

परंपरानुसार शीतकाल के आगमन पर गंगोत्री मंदिर के कपाट आगामी 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद हो जाएंगे और यमुनोत्री मंदिर के कपाट भाईदूज के पर्व आगामी 3 नवंबर को बंद होंगे। इस प्रकार अब गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए 21 दिन और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए 22 दिन का यात्राकाल शेष रह गया है। श्राद्धपक्ष एवं नवरात्रि संपन्न होने के बाद इन दोनों धामों इस यात्राकाल के अंतिम दौर में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहॅुंचने की संभावना है।

यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागो व संगठनो को यात्राकाल के अंतिम दौर में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए तत्परता से जुटे रहने तथा यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

धामी सरकार में चिकित्सा शिक्षा को मिला नया आयाम, मेडिकल एजुकेशन का हब बना उत्तराखंड
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपनी हंगर फ्री वर्ल्ड पहल को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाया
परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि — जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे
ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया
हिमालयन घुरल का अवैध शिकार करने वाले को पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article पैराग्लाइडिंग-आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा
Next Article ’जिला कारागार, हरिद्वार से दो बन्दियों के भाग जाने पर 6 कार्मिक निलंबित, जांच के निर्देश’
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण हुआ संपन्न
Uttarakhand News
November 13, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं
Uttarakhand News
November 11, 2025
महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट
Uttarakhand News
November 11, 2025
उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार
Uttarakhand News
November 11, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू ने वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट 2025 का सफल समापन

November 10, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड @25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

November 10, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

November 10, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रोएक्टिव निगरानी करें अधिकारी- मुख्य सचिव

November 10, 2025
Uttarakhand News

राज्य स्थापना दिवस (रजत जयन्ती) के सुअवसर पर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

November 9, 2025
Uttarakhand News

भालू के हमले में दो महिलाएं घायल —पहुंचाया गया अस्पताल

November 9, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate