Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेल से रचा इतिहास, ‘ग्रीन गेम्स’ के तहत किया सस्टेनेबल डेवलेपमेंट का प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेल से रचा इतिहास, ‘ग्रीन गेम्स’ के तहत किया सस्टेनेबल डेवलेपमेंट का प्रदर्शन
Uttarakhand News

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेल से रचा इतिहास, ‘ग्रीन गेम्स’ के तहत किया सस्टेनेबल डेवलेपमेंट का प्रदर्शन

February 9, 2025 5:22 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: उत्तराखंड में 28 जनवरी को शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेल के भव्य उद्घाटन के बाद अब खेल अपने पूरे जोश पर हैं। बीते दिनों में पूरे प्रदेश में विभिन्न खेलों का रोमांच देखने को मिला, जहां एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उत्तराखंड ने खेलों के आयोजन में एक मिसाल कायम की। यह पहली बार है जब उत्तराखंड को इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला और राज्य ने इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 28 जनवरी को हुए उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और उत्तराखंड को ‘ग्रीन गेम्स’ थीम के तहत खेलों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से आयोजित करने के लिए सराहा।

खेलों का रोमांच पूरे राज्य में फैला
राष्ट्रीय खेल के तहत मुकाबले केवल देहरादून तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ सहित 11 शहरों और 8 जिलों में आयोजित किए गए हैं। 10,000 से अधिक एथलीट, 35 विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे उत्तराखंड में खेलों का उत्साह बन रखा है।
उत्तराखंड के लोगों ने इन खेलों को सिर्फ एक प्रतियोगिता के रूप में नहीं देखा, बल्कि इसे अपने प्रदेश की पहचान और विकास से जोड़ा है। खेल स्थलों पर दर्शक भारी भीड़ में आ रहे हैं।

‘ग्रीन गेम्स’ ने पेश की नई मिसाल
उत्तराखंड ने इस आयोजन को केवल खेलों तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलेपमेंट से भी जोड़ा है। इस बार के राष्ट्रीय खेल को ‘ग्रीन गेम्स’ थीम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल खेल स्थलों का निर्माण किया गया।

खेल परिसरों को ऊर्जा-कुशल तकनीकों से लैस किया गया, जिसमें सौर ऊर्जा का उपयोग प्रमुख रहा है। प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम किया गया और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। खेल स्थलों को स्थानीय परिदृश्य के अनुरूप डिज़ाइन किया गया, ताकि उत्तराखंड की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखा जा सके।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिला बढ़ावा
खेल आयोजन से न केवल खेलों को बढ़ावा मिला, बल्कि उत्तराखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली। खेल स्थलों के निर्माण और प्रबंधन में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी गई, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। पर्यटन को भी बढ़ावा मिला, क्योंकि खेलों को देखने के लिए देशभर से लोग उत्तराखंड पहुंचे।

राज्य सरकार का मानना है कि इन खेलों से तैयार किया गया बुनियादी ढांचा भविष्य में भी उपयोगी साबित होगा। देहरादून, हल्द्वानी और अन्य शहरों में बने खेल परिसर आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकते हैं।

उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
38वें राष्ट्रीय खेल ने उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल आयोजक राज्यों में शामिल कर दिया है। राज्य ने न केवल भव्य आयोजन किया है, बल्कि ग्रीन और सस्टेनेबल डेवलेपमेंट के लिए नई राह भी दिखाई।

इस आयोजन के बाद उत्तराखंड अब भविष्य में और भी बड़े खेल आयोजनों की दावेदारी पेश कर सकता है। 2036 के ओलंपिक की संभावित मेजबानी को देखते हुए भारत जिस तरह से खेल अवसंरचना को विकसित कर रहा है, उसमें उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत हो सकती है।

राष्ट्रीय खेल ने उत्तराखंड को न केवल खेलों में बल्कि पर्यावरण-अनुकूल आयोजनों की दिशा में भी एक नई पहचान दी है।

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड की ऐतिहासिक छलांग: 38वें राष्ट्रीय खेल में 25वें से छठे स्थान तक का सफर, और ऊंची उड़ान बाकी
Next Article राष्ट्रीय खेल : अवस्थापना सुविधाओं की तारीफ, संवारने पर जोर…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य
Uttarakhand News
December 19, 2025
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’
Uttarakhand News
December 19, 2025
भालू के हमले में महिला हुई घायल
रुद्रप्रयाग
December 18, 2025
ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
December 15, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Uttarakhand News

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

December 15, 2025
Uttarakhand News

जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू

December 14, 2025
Uttarakhand News

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

December 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

December 13, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

December 6, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate