Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: तथाकथित पर्यावरणविदों के खिलाफ जताया गुस्सा, सोशल मीडिया पर NGO पर युवाओं ने उठाये सवाल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > तथाकथित पर्यावरणविदों के खिलाफ जताया गुस्सा, सोशल मीडिया पर NGO पर युवाओं ने उठाये सवाल
Uttarakhand News

तथाकथित पर्यावरणविदों के खिलाफ जताया गुस्सा, सोशल मीडिया पर NGO पर युवाओं ने उठाये सवाल

July 17, 2023 2:16 am
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड के विकास के लिए सड़क मार्गों का विकास बेहद आवश्यक है। यह विकास पर्यावरण को ध्यान में रखकर होना चाहिए। सुप्रीम फैसले के बाद अब चार-धाम परियोजना में सड़क की चौड़ाई कम हो जाएगी।

हालांकि अभी भी लोग कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होने की वजह से चौड़ीकरण को लेकर अभी स्थिति बदल सकती है। फिलहाल उत्तराखंड में सड़क मार्गों को लेकर गहमा-गहमी का माहौल है, कहीं चारधाम परियोजना को ठप करवाने वालों पर लोग भड़के हुए हैं तो कहीं खुद को पर्यावरण प्रेमी घोषित करने वाले पर्यावरणविदों के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

उत्तरकाशी जिले में सोमवार को गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी स्थित पुल पर स्थानीय नोगों ने सांकेतिक धरना देकर ऐसे लोगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाकायदा पुतले फूंककर प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना है कि ये लोग वही हैं जो भगीरथी घाटी में विकास के दुश्मन हैं। लोहारीनाग योजना को बंद करके यही लोग अब ड्रीम प्रोजेक्ट आल वेदर पर कमीशन न मिलने से इसकी चौड़ाई घटाने का षडयंत्र रच आल वेदर की चौड़ाई कम कर अदालत को भी गुमराह कर रहे हैं।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि इन्ही के द्वारा कामर, स्याबा, सालंग, भंगेली सडक में भी रोड़ा अटकाया था। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि वे विकास पर रोड़ा डालने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। प्रधान संगठन ने 17 सितंबर को अर्ध नग्न होकर और सिर मुंडवा कर तथाकथित पर्यावरणविदों का पिंडदान देने का फैसला किया है।

दूसरी तरफ सोशल मीडिया ट्वीटर पर उत्तराखंड के युवाओं का कुछ NGO के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिला है, नवीन पंत नाम के यूजर्स ने ट्वीटर पर लिखा है कि ”पूरे उत्तराखंड में ये एनजीओ फैले हैं कृषि क्षेत्र में तो इनकी भरमार है। जब आपके पास सभी विभाग अपना उत्तरदायित्व निभाने में सक्षम हैं तो ये एनजीओ के नाम पर राजकोष में सुराख बनाने की क्या जरूरत है यही कारण भी है कि उत्तराखंड विकास में पीछे रह गया इन सब एनजीओ का बहिष्कार होना चाहिए।”

उत्तराखंड में सुंदरलाल बहुगुणा, गौरा देवी, जगत सिंह जंगली और चंदन नयाल जैसे पर्यावरण प्रेमी हुए हैं, लेकिन वे उत्तराखंड के विकास में बाधक कभी नहीं बने। बल्कि आज का सच्चा पर्यावरण प्रेमी यही चाहता है कि हर विकास कार्य पर्यावरण का ध्यान रखकर दिया जाय। लेकिन आज के समय में उत्तराखंड में जो हो रहा है उसने लोगों के मन में उथल-पुथल पैदा कर दी है। हर नई सड़क का विरोध हो रहा है। बड़ी मुश्किल से बड़ी सड़क को पास किया जाता है और फिर जब उसपे काम शुरू होता है तो उसको बीच में या ठीक पूरा होने से पहले रोक दिया जाता है, यही बात गले नहीं उतर रही है।

ट्वीटर पर ही एक यूजर्स ने लिखा कुछ दिल्ली और देहरादून में बैठकर कुछ लोग अपने आपको पर्यावरण प्रेमी बोलते हैं और फिर पहाड़ में विकासकार्यों को रोककर पहाड़ के युवाओं के भविष्य के साथ खेलते हैं। आखिर कब तक यह चलेगा।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, आज 1043 मामले
Next Article उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 1391 नए मामले, देखिये जिलेवार एक्टिव मामले
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate