Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500+ ईवी स्कूटर डिलीवर कर भारत में हरित परिवहन को दी नई रफ्तार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500+ ईवी स्कूटर डिलीवर कर भारत में हरित परिवहन को दी नई रफ्तार
Uttarakhand News

ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500+ ईवी स्कूटर डिलीवर कर भारत में हरित परिवहन को दी नई रफ्तार

January 10, 2025 3:58 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून – 10 जनवरी 2025: भारत के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ओडिसी इलेक्ट्रिक ने ज़िप इलेक्ट्रिक को 1,500 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी की घोषणा की है। ज़िप इलेक्ट्रिक एक प्रमुख फ्लीट ऑपरेटर है, जो लास्ट-माइल डिलीवरी सेवाओं में विशेषज्ञता रखता है। यह कदम भारत में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और हरित भविष्य की ओर बढ़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पिछले महीने, ओडिसी इलेक्ट्रिक ने घोषणा की थी कि वह अगले तीन वर्षों में ज़िप इलेक्ट्रिक को 40,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की आपूर्ति करेगा। पहली 1,500 स्कूटरों की सफल डिलीवरी के साथ, यह साझेदारी और मजबूत हो गई है। दोनों कंपनियां शहरी परिवहन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं, जिससे देश में हरित और टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा।

ओडिसी इलेक्ट्रिक के सीईओ, श्री नेमिन वोरा ने कहा, “हम स्थायी परिवहन को आम जिंदगी का हिस्सा बनाने के करीब पहुंच रहे हैं। हमें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक वाहन ही शहरी यातायात का भविष्य हैं। यह साझेदारी दिखाती है कि भारत में पर्यावरण के अनुकूल और हरित परिवहन की मांग तेजी से बढ़ रही है। ज़िप इलेक्ट्रिक के साथ हमारी साझेदारी बेहद संतोषजनक रही है। हम इस बात से बेहद खुश हैं कि ज़िप इलेक्ट्रिक की योजना में शामिल होकर हम ऑनलाइन खरीदारों का सामान इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए उनके घर तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। 1,500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की यह आपूर्ति तो सिर्फ शुरुआत है। हमें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ उनका सकारात्मक प्रभाव भी कई गुना बढ़ेगा।”

ओडिसी इलेक्ट्रिक और ज़िप इलेक्ट्रिक की यह साझेदारी भारत में हरित परिवहन का भविष्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 1,500 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी न केवल कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मददगार होगी, बल्कि व्यवसायों और ग्राहकों के लिए पर्यावरण के अनुकूल समाधान को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगी।

ओडिसी इलेक्ट्रिक की शुरुआत 2020 में हुई और यह भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अग्रणी कंपनियों में से एक बन चुकी है। इसका उद्देश्य देश में ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) को लोकप्रिय बनाना और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है। ओडिसी के पास 7 अलग-अलग मॉडल्स की प्रॉडक्ट रेंज है, जो हर तरह की जरूरत को पूरा करती है। इनमें लो-स्पीड स्कूटर, हाई-स्पीड स्कूटर, डिलीवरी स्कूटर, स्पोर्ट्स बाइक और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कम्यूटर बाइक शामिल हैं।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वेडर (7 इंच के टचस्क्रीन एंड्रॉयड डिस्प्ले, एआईएस-156 प्रमाणित बैटरी, पांच ड्राइव मोड्स, 18-लीटर स्टोरेज स्पेस, मजबूत निर्माण)

इलेक्ट्रिक बाइक इवोक्विस (चार ड्राइव मोड्स, कीलेस एंट्री, एंटी-थेफ्ट लॉक और मोटर कटऑफ स्विच)

नया हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर स्नैप (एआईएस156 प्रस्‍वीकृत स्‍मार्ट पोर्टेबल बैटरी, वॉटर प्रूफ मोटर, डिस्टैंस टू एम्‍प्‍टीऔर कैन इनेबल्‍ड डिस्प्ले)

हाईस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हॉकली (यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें क्रूज कंट्रोल के साथ म्यूजिक सिस्टम और पोर्टेबल बैटरी भी है)

लोस्पीड स्कूटर-ई2गो लाइट, ई2गो+ और ई2गो ग्रैफीन (इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में पोर्टेबल बैटरी और यूएसबी चार्जिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर और कीलेस एंट्री की सुविधा मिलती है।)

लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेसर लाइट वी2 लाइट और वी2+(वॉटर प्रूफ मोटर, सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्‍पेस, ड्यूल बैटरी और एलईडी लाइट्स)

लो स्पीड लोडर-ट्रॉट 2.0 (यह स्कूटर सामान को इधर से उधर पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचाता है। इसमें आईपी65 बैटरी, ब्रेकडाउन असिस्ट और डिजिटल स्पीडोमीटर है)

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article टी.बी. है तो घबराएं नहीं, एम्स करेगा उपचार, मुफ्त है इलाज…
Next Article मुख्य सचिव ने राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूरा करने की हिदायत दी…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate