Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: डीसीबी और सहकारी समितियों के अधिकारी-कर्मचारी एमपैक्स पर अधिक फ़ोकस करें: आंनद शुक्ल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > डीसीबी और सहकारी समितियों के अधिकारी-कर्मचारी एमपैक्स पर अधिक फ़ोकस करें: आंनद शुक्ल
Uttarakhand News

डीसीबी और सहकारी समितियों के अधिकारी-कर्मचारी एमपैक्स पर अधिक फ़ोकस करें: आंनद शुक्ल

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : अपर निबंधक को-ओपरेटिव आनंद शुक्ल ने आज मंगलवार को टिहरी जिले में सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जिला मुख्यालय नई टिहरी में विंदुवार समीक्षा की!

योजनाओं में जन सुविधा केंद्र, जन औषधि केंद्र,पेट्रोल डीजल डीलरशिप, गैस एजेंसी, अन्न भंडारण योजना, मिलेट मिशन, माधो सिंह भंडारी संयुक्त खेती योजना,ओटीएस प्रगति, पोल्ट्री वैली, निरीक्षण, ऑडिट आदि पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

अपर निबंधक शुक्ल ने जिले में एम पैक्स के कार्यों पर और अधिक फोकस किए जाने की आवश्यकता बताई । उन्होंने सचिव एवं महाप्रबंधक एवं ज़िला सहायक निबंधक को आई टी विशेषज्ञों का सेल बनाकर पैक्स कंप्यूराइजेशन के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

साथ ही समिति सचिवों को निर्देशित किया कि सभी समितियों डाटा मिलान करते हुए डे ऐंड करना सुनिश्चित करें। साथ ही अपर निबंधक ने पैक्स कम्प्यूटराइजेशन के महत्व को समझाया। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि वह अपनी लाभ बढ़ाने के लिए उधमशील बनें। समिति क्षेत्र में अन्य व्यापारिक गतिविधियों को प्रारंभ करें, जिससे समितियों की लाभ बढ़ सके।

शुक्ल द्वारा ओटीएस अभियान में और अधिक प्रयास करने के लिए समिति सचिवों को निर्देशित किया, ताकि अधिक से अधिक मृतक खातों को ओटीएस योजना में शामिल कर बंद किया जा सके। जिससे एनपीए राशि कम हो सकें। इसके लिए सभी मृतक आश्रितों से संपर्क करने के लिए कहा गया।

अपर निबंधक शुक्ल ने जल जीवन मिशन, किसान उत्पादक संगठनों पर भी अपने विचार प्रकट किए व इनके महत्व से अवगत करवाया। सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगो को समितियों का सदस्य बनने के लिए सचिवों और एडीओ को टीम बनाकर जनसमर्क करने के लिए कहा। पोल्ट्री वैली तथा माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती योजना की समीक्षा की गई तथा जिला सहायक निबंधक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

समीक्षा बैठक टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई। पूरे प्रदेश में सर्वाधिक एनपीए टिहरी गढ़वाल ने वसूला है। तथा
बैंक और समितियों द्वारा दीनदयाल किसान कल्याण योजना 0% ब्याज दर में किसानों को ऋण देकर उनकी आमदनी दोगुनी की है। मीटिंग में ऐसे दर्जनों लोगों के तथ्य पेश किए गए।

टिहरी झील पर्यटन की दृष्टि से हब बन रही है। बताया गया कि डीसीबी टिहरी ने आधुनिक वोट के लिए ऋण दिया है। बैंक ने ऋण प्रक्रिया को आसान किया है ताकि लोग वोट के लिए अधिक रुचि दिखाएं। उन्होंने पांच साल ब्यौरा देते हुए कहा कि, समितियों को अपना कार्य व्यवसाय बढ़ाने चाहिए ताकि, समिति सबल बन सके, अपने खर्चे स्वयं वहन कर सकें व सचिवों का वेतन भी समय पर मिल सके। चेयरमैन रमोला ने बताया कि, बैंक का एनपीए कम हुआ है, डिपॉजिट व लोन बढ़ा है, बैंक ने अपने इतिहास का सबसे अधिक लाभ गत वर्ष प्राप्त किया।

बैंक सरकारी योजनाओं में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कर रहा है। शीघ्र बैंक मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग की सुविधा अपने ग्राहकों को प्रदान करेगा। रमोला ने सभी बैंक व समिति कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सहकारिता आंदोलन जिले में नई ऊंचाई प्राप्त कर सकें। समीक्षा बैठक में ज़िला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल , एआर मुख्यालय राजेश चौहान, सचिव महाप्रबंधक संजय रावत एवं समस्त उपमहाप्रबंधक, समस्त एडीसीओ,समस्त एडीओ,सुपरवाइजर, अमीन व समिति सचिवों ने प्रतिभाग किया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की…
Next Article मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate