रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश में महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।
बता दें कि इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 05:40 के बाद राखी बांधने का शुभ योग बनेगा। वहीं इस बार 12 अगस्त को भी राखी बांधने का करीब 48 मिनट का मुहूर्त होगा। ज्योतिषियों का कहना है कि 11 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन सुबह 09:35 बजे से पूर्णिमा आरम्भ हो रही है लेकिन शाम 05:40 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है इस वजह से शाम 05:40 बजे से राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। क्योंकि पूर्णिमा 12 अगस्त सुबह 07:16 बजे तक पूर्णिमा है और इस दिन भद्रा का साया नहीं है तो इस दिन भी सुबह को रक्षाबंधन बनाया जा सकेगा।