बड़ी बहन की मौत की सूचना पर पंजाब से उत्तराखंड पहुंची छोटी बहन की भी मौत हो गई। बड़ी बहन की मौत के सदमे में छोटी बहन ने भी दम तोड़ दिया। दो-दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। 75 वर्षीय बड़ी बहन की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना परिजनों और सगी संबंधियों को लगी। दुख व्यक्त करने के लिए सभी रुड़की पहुंच गए। सूचना पर लुधियाना से छोटी बहन भी बड़ी बहन की मौत की खबर सुनकर घर पहुंची। जहां बड़ी बहन को देखकर छोटी बहन ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों बहनों के इस अटूट प्रेम और मौत के संयोग को देखकर सभी दंग रह गए। एक साथ घर से दो जनाजे उठने से परिवार में कोहराम मचा है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरी निवासी 75 वर्षीय महिला का बीमारी के चलते सोमवार को देहांत हो गया। सूचना पर सगे संबंधी और आस पड़ोस के लोग घर पहुंचने लगे। जानकारी छोटी बहन जो लुधियाना में रहती थी उसको भी लगी। वह परिवार के साथ रुड़की पहुंची। बड़ी बहन के शव को देखकर छोटी बहन को इस कदर सदमा लगा कि उसने भी घर पर दम तोड़ दिया।