देहरादून: शुक्रवार सुबह डोईवाला के थानों न्याय पंचायत के धारकोट चमोलीगढ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी जब्कि एक महिला घायल हो गयी। महिला को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट भर्ती किया गया जहां मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी महिला का हलाचाल जाना।
शुक्रवार को देहरादून में सुबह बारिश चल रही थी तभी राकेश (25) पुत्र जय सिंह खेतों में काम करने के लिए जा रहा था। अचानक की उनके ऊपर आकशीय बिजली गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आकशीय बिजली की चपेट में महिला बाला देवी भी आ गयी। जिसे उपचार के लिए तुरंत जोलीग्रांट भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़िये-अब रेलवे बोर्ड का चेयरमैन भी उत्तराखंड से, अल्मोड़ा के अश्विनी लोहानी को बनाया गया रेलवे बोर्ड का चेयरमैन
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का हाईअलर्ट कर रखा है। अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। पहाड़ी क्षेत्र में इस दौरान जादा बारिश होनी की संभावना है। देहरादून में आंशिक रूप से बारिश होगी। ')}