सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के प्रशिक्षण केंद्र ग्वालदम में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर 506 नव आरक्षियों को देश की रक्षा की शपथ दिलाई गई। परेड को देखने के लिए काफी बढ़ी तादाद में लोग मौजूद थे। यहाँ आयोजित पासिंग आउट परेड में एसएसबी के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शुक्रवार को एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर ग्वालदम के परेड़ मैदान में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में कुल 506 नव आरक्षियों ने भाग लिया। इसके बाद उप महानिरीक्षक शर्मा ने सभी आरक्षियों को देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की शपथ दिलाई।
उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने नव आरक्षियों का आव्हान करते हुए कहा कि 44 सप्ताह के दौरान उन्हें जो कठिन प्रशिक्षण दिया गया हैं वह आने वाले समय में उनके लिए काफी अधिक कारगर साबित होगा। उप महानिरीक्षक शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान युद्धाभ्यासए जंगल युद्धकला, सामूहिक व्यायाम एवं अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान जवानों ने अपने काफी अधिक आकृष्क कर्त्तव्यों का भी प्रर्दशन किया।