प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1964 में सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था। आज देहरादून के श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में उन्होंने बच्चों के साथ अपना जन्म उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री को आश्रम के बच्चों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे। @TIRATHSRAWAT
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2021