उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से नवाजा जायेगा। टिहरी पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट और अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लोकजीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान 2020 के लिए हुआ है। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान 20 मार्च को वर्चुअल कांफ्रेन्स के माध्यम से दिया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दोनों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकानाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारे राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों श्रीमती तृप्ति भट्ट जी, SSP, टिहरी गढ़वाल और श्री लोकजीत सिंह जी, Add. SP CID का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 के लिए हुआ है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।”
हमारे राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि @uttarakhandcops के दो अधिकारियों श्रीमती तृप्ति भट्ट जी, SSP, टिहरी गढ़वाल और श्री लोकजीत सिंह जी, Add. SP CID का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2020 के लिए हुआ है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। pic.twitter.com/XdF9J5WL1l
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 19, 2021
इसके अलावा दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे भी बेहतर पुलिसिंग में जारी रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है।
बता दें कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा प्रत्येक वर्ष पुलिसिंग में बेहतर कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2020 में कोरोना काल और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के इन दो अधिकारियों चयन हुआ है।