पौड़ी गढ़वाल सतपुली में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कि थी कि चार फरवरी को उनकी नाबालिग पुत्री घर से स्कूल गई थी लेकिन वापस नहीं आयी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे को राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण के निर्देश दिए। जिसके क्रम में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। दौराने विवेचना मनीष शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा निवासी ओमली, पो0- बडखोलू, तहसील पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों एवं सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त मनीष शर्मा को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही है। अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई है।
पौड़ी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment