रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा पर आये कृष्णामूर्ति ने केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी वन्दना और मेघना को बताया कि, उनकी पत्नी जो कि उनके साथ ही यात्रा पर आयी हैं, परन्तु पैदल रास्ते में कहीं पीछे रह गयी हैं, काफी समय से उनका पता नहीं लग रहा है और उनके पास अलग से मोबाइल फोन भी नहीं है।
इसके बाद महिला पुलिस के जवानों ने महिला की खोज शुरू की और उनके द्वारा बताये गये हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला दिखाई देने पर दोनो पुलिस कर्मियों ने उस महिला से बात की। महिला भी अपने पति को ढूंढ रही थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को उनके पति से मिलवाया। इसके बाद दम्पत्ति ने उत्तराखंड पुलिस के महिला जवानों का धन्यवाद किया।
CopyAMP code