Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मन को झकझोर कर रख देने वाली घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस टीमों को नगद इनाम की घोषणा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > हरिद्वार > मन को झकझोर कर रख देने वाली घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस टीमों को नगद इनाम की घोषणा
Uttarakhand Newsहरिद्वार

मन को झकझोर कर रख देने वाली घटना का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस टीमों को नगद इनाम की घोषणा

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

हरिद्वार : जनपद हरिद्वार के देहात क्षेत्र (कलियर,रुड़की) में अभी कुछ ही दिन पूर्व (24 जून) मन को झकझोर कर रख देने वाली एक घटना घटी जिसमें चलती कार में मां और छोटी बच्ची के साथ दुराचार की निंदनीय व घृणित घटना घटी। इस घटना में बच्ची की चीख ने न सिर्फ जनपद हरिद्वार बल्कि पूरे राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग को भी हिला कर रख दिया। दिल्ली से राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी मौके पर आकर पीड़िता एवं आसपास से मामले की जानकारी ली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने मौका मुआयना के साथ SP (R) प्रमेंद्र डोबाल, CO मंगलौर पंकज गैरोला व CO रुड़की विवेक कुमार के साथ गहनता से विचार-विमर्श कर चुनिंदा पुलिस ऑफिसरों के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया। सभी को अलग-अलग टास्क देते हुए कमान स्वयं के हाथों में रखी।

कई सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों से लगातार संपर्क कर पुलिस टीम ने नामजद आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दबोचने में सफलता भी हासिल करी पर उसके बाद भी केस ब्लाइंड ही नजर आ रहा था क्योंकि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद भी कार सवार अभियुक्तों के बारे में कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी सिर्फ इतनी ही जानकारी मिली “सफेद रंग की अल्टो कार जिसके बोनट पर किसी संगठन का झंडा लगा था। उसमें 4 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने आते ही महिला एवं छोटी बच्ची को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर कहीं ले गए।

लगातार प्रयासों के बाद भी कोई सफलता न मिलने पर पुलिस के सामने एक नई चुनौती सामने आ गई लेकिन पुलिस टीम दिन रात बिना थके/रुके/सोए अपने काम में लगी रहीं। भारी दबाव में काम कर रही पुलिस टीमों ने हर छोटी-बड़ी सूचनाओं का संग्रह/आदान-प्रदान कर आखिरकार घटना में शामिल चार आरोपियों को कार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी-
1) राजीव उर्फ विक्की तोमर पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र 46 वर्ष
2) सुबोध पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर उम्र 30 वर्ष
3) सोनू तेजियान पुत्र यशपाल सिंह निवासी साल्हापुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र 32 वर्ष
4) जगदीश पुत्र स्व० फूल सिंह निवासी साल्हापुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र 34 वर्ष
(पांचवा अभियुक्त महक सिंह उर्फ सोनू)

ये हुआ था घटना के दिन-

आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा थाना कलियर ने 24 जून की रात महिला व उसकी बेटी को रुड़की से कलियर छोड़ने की बात कही थी। वह दोनों को बाइक में बैठाकर सोलानी नदी पुल के पास एक सुनसान रास्ते में ले गया था, जहां उसने महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस बीच वहां से एक सफेद रंग की अल्टो कार निकली, जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने जबरन महिला और छह साल की बच्ची को कार में बैठा लिया था। इस पर किसी किसान संगठन का झंडा लगा था। इसके बाद वह महिला और बच्ची को कोर कॉलेज से मंगलौर बाईपास किनारे एक खेत में ले गए थे, जहां पर चारों ने महिला और बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों महिला व बच्ची को खेत में ही फेंककर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महक सिंह महिला और बच्ची को ले जाते हुए कैद हो गया था। शिनाख्त होने के बाद उसको गिरफ्तार किया गया। उसने कार का नंबर पुलिस को बताया। नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि कार राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेलडा, थाना भोपा मुजफ्फरनगर के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने घटना चतुराई से समीक्षा करते सभी आरोपियों को धर दबोचा।

जनपद पुलिस मुखिया द्वारा खुलासे में लगी पुलिस टीमों को भरी सभा में शाबाशी देते हुए SP(R) प्रमेंद्र डोबाल, CO मंगलौर पंकज गैरोला, CO रुड़की विवेक कुमार, SHO रुड़की देवेंद्र सिंह चौहान, SO बहादराबाद नितेश शर्मा, SO झबरेड़ा संजीव थपलियाल, SO कलियर मनोहर कंडारी, CIU प्रभारी रूडकी जहांगीर अलि, SI संजय नेगी (चौकी प्रभारी सोत-बी) इनमें प्रत्येक का नाम लेते हुए सराहना की एवं खुलासे में लगे अन्य सभी कर्मियों को बधाई देते हुए ₹ 25000 नगद ईनाम देने की घोषणा की। गढ़वाल परिक्षेत्र (रेंज) स्तर से भी हरिद्वार पुलिस की इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस टीम को ₹ 50,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article पिथौरागढ़ से देहरादून और गाजियाबाद के लिए उड़ेंगे विमान
Next Article टिहरी कोटेश्वर भासों गांव के समीप कार खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate