देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर, सुखबीर सिंह संधू को लेकर उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की रिक्वेस्ट की गई है। जिसके चलते प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही अफसरशाही में हलचल शुरू हो गई है। खबर है कि राज्य के मुख्य सचिव बदले जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक एसएस संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं। शासन स्तर पर और भी फ़ेरबदल देखने को मिल सकते हैं। सचिवों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कुर्सी संभालते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छुट्टी कर दी है। नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी एसएस संधू (1988 बैच) को सौंपी जायेगी। वे फिलहाल NHAI के चेयरमैन के पद पर काबिज हैं। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण का जिम्मा सौंपा गया था। अब उत्तराखंड सरकार ने उन्हें वापस बुलाने के लिए एक चिट्ठी लिखी है वो NHAI से आज ही रिलीव हो सकते हैं।
वहीं वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की बात करें तो वे लगातार विवादों में रहे हैं। उनकी वजह से नौकरशाही हावी होने की बात भी कही जाती रही है। ऐसे में ओमप्रकाश की छूट्टी तय मानी जा रही है।